इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में अब तक चार मैच हो चुके हैं। ऐसा लगता है कि पहले ही कुछ मैचों में जीत का मंत्र टीमों को मिल गया है। दरअसल अभी तक जो मैच हुए हैं, सभी में एक ही पैटर्न देखने को मिल रहा है। जो अपने आप में काफी रोचक है। हालांकि देखना यही होगा कि ये सिलसिला जो भी चल रहा है, वो आखिर कब तक चलता है। चलिए आपको बताते हैं कि जीत का मंत्र क्या है और कैसे टीमें जीत दर्ज करने में कामयाब हो रही हैं।
अब तक खेले गए चार आईपीएल मैचों में क्या हुआ
इस साल आईपीएल का पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 201 रन बनाए। आरसीबी ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया। दूसरा मुकाबला केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में खेला गया। पहले बैटिंग कर केकेआर ने 220 रन बनाए। मुंबई ने 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। तीसरा मुकाबला सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में हुआ। इसमें सीएसके ने 127 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से अपना मैच जीत लिया। चौथा मुकाबला गुजरात और पंजाब के बीच चंडीगढ़ में हुआ। पहले बैटिंग कर गुजरात टाइटंस ने 162 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने तीन विकेट से इसमें जीत दर्ज की।
इस साल जीत का चल रहा है ये फॉर्मूला
अब आप समझ गए होंगे। अगर नहीं तो हम आपको बताए देते हैं। दरअसल हर टीम ने रनों का पीछा करते हुए मैच जीता है। यानी जो टीम बाद में बल्लेबाजी कर रही है, वो जीत रही है। साथ ही होम टीम जीत रही है। मतलब ये कि जिस भी टीम के घर मैच हो रहा है, वो जीत रही है। इतना नहीं, जो टीम टॉस जीत रही है, वही मैच भी जीत रही है। अब तक चार मैचों में एक ही जैसा पैटर्न दिखा है। अब ये सिलसिला कब तक चलेगा, कहना मुश्किल है, लेकिन अभी तक टॉस के साथ ही तय हो जा रहा है कि कौन सी टीम जीतेगी और किसे हार का सामना करना पड़ेगा। कुल मिलाकर ये सब काफी रोचक है।
आज एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स का मैच
आज यानी बुधवार को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच है। अगर पिछला वाला ही सिलसिला जारी रहा तो आप समझ ही गए होंगे कि इस मैच को कौन सी टीम जीतेगी और कौन हार जाएगा। लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि जो पैटर्न अब तक चल रहा है, वो आगे भी चलता रहता है या फिर चार मैचों के बाद ही बदल जाएगा।
यह भी पढ़ें
क्रिकेट बोर्ड ने दिया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, आखिर किन प्लेयर्स को मिली एंट्री
IPL 2026 Points Table: चार टीमों ने जीते अपने मैच, अंक तालिका में किसने मारी बाजी
Latest Cricket News