Pat Cummins: IPL 2026 के बीच में पैट कमिंस की वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान और दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शामिल कमिंस जल्द ही मैदान पर लौट सकते हैं, लेकिन सब कुछ उनके फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, कमिंस ऑस्ट्रेलिया में 15 अप्रैल को फिटनेस टेस्ट देंगे। अगर वह इसे पास कर लेते हैं, तो 17 अप्रैल को भारत लौट सकते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि वह जल्द ही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे। टीम का अगला मुकाबला 18 अप्रैल को है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से NOC मिलने का इंतजार
IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले ही कमिंस ने संकेत दे दिए थे कि वह टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि वह हर तीसरे दिन गेंदबाजी कर रहे हैं और मिड-सीजन तक पूरी तरह फिट होने का प्लान तैयार किया गया है। कमिंस 27 मार्च को भारत आए थे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मैच में टीम के साथ थे। हालांकि, 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के बाद वह ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान ईशान किशन संभाल रहे हैं। वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से NOC मिलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि बोर्ड अपने तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को लेकर काफी सख्त रहा है।
SRH की गेंदबाजी को मिलेगी मजबूती
इस बीच, हैदराबाद को युवा गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन से बड़ी उम्मीदें मिली हैं, जिन्होंने डेब्यू मैच में 4-4 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी। अगर कमिंस भी लौटते हैं, तो सनराइजर्स हैदराबादकी गेंदबाजी और भी खतरनाक हो सकती है। इसके अलावा, मिचेल स्टार्क, कैमरून ग्रीन और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों के NOC और वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर भी लगातार चर्चा बनी हुई है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो कमिंस की वापसी सनराइजर्स के लिए सीजन का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।
गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 में अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2 में टीम को जीत मिली है। वहीं, 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। SRH की टीम पॉइंट्स टेबल में 4 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें
Sanju Samson ICC Award: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनकर मचाया तहलका
Rohit Sharma Update: MI को तगड़ा झटका, रोहित शर्मा का हुआ MRI स्कैन, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलने पर सस्पेंस!
Latest Cricket News