रोहित शर्मा को लेकर नया अपडेट सामने आया है। पिछले ही आईपीएल मैच के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग चोट का पता चला था, हालांकि अभी इस बारे में कुछ खास नहीं जानकारी नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि उनका स्कैन हुआ है, रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि वे अगला मैच खेल पाएंगे कि नहीं। इस खबर से मुंबई इंडियंस को करारा झटका लगा है। एक तो टीम अच्छा खेल नहीं दिखा पा रही है, इसी बीच रोहित शर्मा ने भी टीम की टेंशन बढ़ा दी है।
आरसीबी के खिलाफ मैदान छोड़कर चले गए थे रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस की ओर से टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का स्कैन कराया गया है। आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा बीच मैच में अचानक मैदान छोड़कर चले गए थे, तब वे 19 रन पर खेल रहे थे। इस बीच टीओआई की एक रिपोर्ट में मुंबई इंडियंस के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि रोहित की हैमस्ट्रिंग चोट की गंभीरता को पता लगाने के लिए एमआरआई कराया गया है। अगर सब कुछ ठीक नहीं हुआ तो वे कुछ मैच मिस कर सकते हैं। अभी रिपोर्ट नहीं आई है, उसके आने के बाद ही उनकी उपलब्धता का पता चलेगा।
रोहित ने केवल 13 बॉल पर बनाए 19 रन
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी मैच के दौरान जब बाहर गए, तब छठा ओवर चल रहा था और वे 13 बॉल पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने तब तक दो चौके और एक आसामनी छक्का लगाया था। रोहित को इससे पहले भी इस तरह की दिक्कत रही है, इसलिए मुंबई की टीम लंबे टूर्नामेंट को देखते हुए उनको लेकर कोई भी रिस्क लेना पसंद नहीं करेगी।
मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ
मुंबई इंडियंस ने अब तक इस साल के आईपीएल में चार मैच खेल लिए हैं। पहले ही मैच में टीम ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है और उसके पास केवल दो ही अंक हैं। अब टीम का अगला मुकाबला 16 अप्रैल को है। जब मुंबई के ही वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स से उसका मैच होगा। 16 अप्रैल के मैच के बाद अगला मैच 20 अप्रैल को खेलेगी। हो सकता है कि पंजाब वाला मैच रोहित मिस करें और 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए नजर आएं। हालांकि अभी तक टीम मैनेजमेंट की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया गया है।
यह भी पढ़ें
CSK vs KKR: कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच, क्या धोनी की होगी वापसी!
IPL Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी से छिनी ऑरेंज कैप, गोल्डन डक पर आउट होते ही दो बल्लेबाजों ने पछाड़ा