आईपीएल में अब ऑरेंज कैप की लड़ाई काफी दिलचस्प होती जा रही है। अभी तक इस पर वैभव सूर्यवंशी का कब्जा था, लेकिन जैसे ही वे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हुए, एक ही झटके में दो बल्लेबाजों ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। हो सकता है कि आने वाले दिनों में कुछ और बल्लेबाज आगे निकल जाएं। पिछले मैच में वैभव अपना खाता तक नहीं खोल पाए और उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा।
हेनरिक क्लासेन के सिर पर सजी ऑरेंज कैप
इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अब सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन बन गए हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सोमवार को खेले गए मुकाबले में केवल 26 बॉल पर 40 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल रहे। इस तरह से उन्होंने इस सीजन अब तक 5 मैच खेलकर 224 रन बना लिए हैं। उनका औसत 44.80 का है और वे 142.68 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं।
ईशान किशन ने 91 रन बनाकर दूसरे नंबर पर किया कब्जा
इसके बाद दूसरे नंबर पर अब सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन पहुंच गए हैं। उन्होंने 5 मैच खेलकर 213 रन बना लिए हैं। ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 44 बॉल पर 91 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उनके बल्ले से आठ चौके और छह छक्के आए। ईशान किशन ने अब तक 42.60 के औसत और 190.18 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इसके बाद नंबर आता है वैभव सूर्यवंशी का, जो सोमवार शाम तक पहले नंबर पर थे, लेकिन मैच खत्म होते होते तीसरे नंबर पर चले गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वे अपना खाता नहीं खोल पाए और आउट होकर पवेलियन लौट गए।
वैभव सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर फिसले
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल के इस सीजन में 5 मैच खेलकर 200 रन बनाने काम किया है। उनका औसत 40 का है और वे 263.16 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। अब तक केवल यही तीन बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 200 रन बनाए हैं। बाकी इससे नीचे हैं। राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला अब रविवार को होगा, जब उसे केकेआर से भिड़ना है, यानी अभी इसमें वक्त है। ऐसे में इस वक्त की पूरी संभावना है कि अभी तीसरे नंबर पर चल रहे वैभव सूर्यवंशी रविवार तक और भी नीचे चले जाएंगे।
यह भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री, इस सीरीज में मौका संभव
Praful Hinge: 13 साल की उम्र में क्रिकेट, लेदर-बॉल देखी तक नहीं, लिखकर रखा था 4-5 विकेट लूंगा