1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में एंट्री! टूटने वाला है सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड?

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में एंट्री! टूटने वाला है सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड?

 Published : Apr 14, 2026 09:28 am IST,  Updated : Apr 14, 2026 02:02 pm IST

वैभव सूर्यवंशी को जल्द ही भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। बीसीसीआई उन्हें जल्द टीम में शामिल करने के बारे में सोच रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वैभव जून में डेब्यू कर सकते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

वैभव सूर्यवंशी जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अभी वे आईपीएल में अपना जलवा दिखा रहे हैं, लेकिन इसके बाद जैसे ही इंटरनेशनल मैचों का सिल​सिला शुरू होगा, वैभव को भारत की ​सीनियर टीम से खेलने का मौका मिल सकता है। हालांकि अभी इसमें वक्त है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो वे नए कीर्तिमान डेब्यू के साथ ही रचते हुए दिखाई दे सकते हैं। 

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिल सकता है वैभव सूर्यवंशी को मौका

भारतीय क्रिकेट टीम आईपीएल के तुरंत बाद अफगानिस्तान से टेस्ट और वनडे सीरीज खेलेगी। भारत में अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। इस सीरीज के दौरान कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं होगा। इसके बाद भारतीय टीम आयरलैंड के दौरे पर जाएगी। आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेले जाएंगे। इस बीच खबर आई है कि इसके लिए जब भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा तो उसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम हो सकता है। ये बात इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट में बीसीसीआई के सोर्स के हवाले से कहा गया है कि वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड टूर के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। सेलेक्टर्स ने अब तक वैभव सूर्यवंशी के साथ कुछ और खिलाड़ियों के नाम शार्टलिस्ट किए हैं। 

नए और युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना

दरअसल आने वाले वक्त में टी20 का कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं है। हाल ही में भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। अब सभी की नजर वनडे विश्व कप 2027 पर है। ऐसे में टी20 सीरीज कम होंगी। सभी सीनियर खिलाड़ी वनडे टीम के लिए खेलेंगे, ऐसे में टी20 में युवा और नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। 

अभी केवल 15 साल के हैं वैभव सूर्यवंशी

वैसे तो अभी सूर्यकुमार यादव ही भारत की टी20 टीम के कप्तान हैं, लेकिन उम्मीद है कि आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से उन्हें भी आराम दिया जा सकता है और किसी युवा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसमें वैभव सूर्यवंशी का भी नाम होने की संभावना है। वैभव सूर्यवंंशी अभी मार्च के आखिर में ही 15 साल के लिए हुए हैं। अगर उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिलता है तो वे भारत के लिए सबसे कम उम्र में खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

अभी से शुरू हो जाएगी अगले टी20 विश्व कप की तैयारी 

वैभव सूर्यवंशी अभी जबरदस्त फार्म में हैं और अगर यही फार्म जारी रहा तो सेलेक्टर्स उन्हें जल्द मौका देने के बारे में सोच रहे हैं। चूंकि अगला टी20 विश्व कप अब 2028 में होगा, इससे पहले एक नई युवा टीम बनाने के बारे में विचार किया जा रहा है। इसमें पहले कुछ हल्की टीमों के खिलाफ वे खेलेंगे और अगर खेल अच्छा रहा तो बड़ी टीमों के खिलाफ भी खेल रहे हैं। 

सचिन तेंदुलकर ने किया था भारत क लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू 

वैभव सूर्यवंशी अगर आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का हिस्सा होते हैं और उन्हें डेब्यू का मौका मिलता है तो सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। जिन्होंने 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। सचिन ने साल 1989 में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। 

बहुत बड़ा रिकॉर्ड खतरे में कैसे है

क्रिकेट के इतिहास पर एक नजर डालें तो पता चलता है कि सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद के नाम है, जिन्होंने 15 साल और 124 दिन की उम्र में अपना पहला मैच खेला था। वहीं अगर भारत की बात करें तो ये रिकॉर्ड सचिन के नाम है, जो हम आपको बता ही चुके हैं। अगर वैभव जून 2026 में आयरलैंड के खिलाफ खेलते हैं, तो वे सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

 

यह भी पढ़ें 

Praful Hinge: 13 साल की उम्र में क्रिकेट, लेदर-बॉल देखी तक नहीं, लिखकर रखा था 4-5 विकेट लूंगा

Wisden Awards: मिचेल स्टार्क और दीप्ति शर्मा को अवार्ड, भारत के 4 और खिलाड़ी शामिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल