1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Praful Hinge: 13 साल की उम्र में क्रिकेट, लेदर-बॉल देखी तक नहीं, लिखकर रखा था 4-5 विकेट लूंगा

Praful Hinge: 13 साल की उम्र में क्रिकेट, लेदर-बॉल देखी तक नहीं, लिखकर रखा था 4-5 विकेट लूंगा

 Published : Apr 14, 2026 08:08 am IST,  Updated : Apr 14, 2026 08:08 am IST

प्रफुल्ल हिंगे ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में भी करिश्मा कर दिया। हालांकि इसकी तैयारी उन्होंने पहले ही कर रखी थी और इसको लेकर लिखा भी था। कमाल की बात ये है कि 13 साल की उम्र तक हिंगे ने लेदर की बॉल देखी तक नहीं थी, जिससे क्रिकेट खेला जाता है।

प्रफुल्ल हिंगे - India TV Hindi
Praful Hinge Image Source : AP

प्रफुल्ल हिंगे ये नाम अभी दो दिन पहले तक कुछ चुनिंदा लोग ही जानते रहे होंगे। जो लोग क्रिकेट के बहुत बड़े फैन है और लगातार आईपीएल को फॉलो भी कर रहे हैं, उनके लिए ये नाम अंजान सा ही था। लेकिन कुछ ही घंटे में ये खिलाड़ी पूरे भारत में छा गया है। अपने आईपीएल डेब्यू का पहला ओवर भी कोई ऐसा फेंकता है क्या। लेकिन प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही लिखाकर रख लिया था कि जब भी वे डेब्यू करेंगे, पहले ही मैच में चार से पांच विकेट तो निकालेंगे ही और देखिए हुआ भी ठीक वैसा ही। 

प्रफुल्ल हिंगे को दिया गया प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बाद प्रफुल्ल हिंगे को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। जब पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 216 रन बना दिए थे, तब तक राजस्थान रॉयल्स की टीम मुकाबले में थी। वो इसलिए क्योंकि राजस्थान के पास वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे विस्फोटक सलामी जोड़ी है, जो कुछ ही ओवर्स में मैच का खत्म कर सकती है। लेकिन जैसे ही दूसरी पारी का पहला ओवर शुरू हुआ, एक ही झटके में सब कुछ बदल गया। पहले ही ओवर के बाद पता चल गया था कि अब ये मैच राजस्थान रॉयल्स की टीम नहीं जीत पाएगी, क्योंकि प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में विरोधी टीम के तीन धाकड़ ​बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। 

पहले ही लिखकर रख लिया था डेब्यू में लेंगे चार से पांच विकेट

मैच के बाद जब प्रफुल्ल हिंगे से बात की गई तो बोले कि उन्होंने कहीं लिखा था कि वह अपने डेब्यू पर 4-5 विकेट लेंगे। प्रफुल्ल हिंगे ने कहा कि उन्होंने पावरप्ले में हावी होने के बारे में सोचा था। हिंगे ने कहा कि जब वे करी 13 साल के थे, तब उन्होंने क्रिकेट शुरू किया था। बोले कि उन्हें ये तक पता नहीं था कि लेदर बॉल क्रिकेट क्या होता है। उन्होंने अपने पिता से एक क्रिकेट क्लब में शामिल होने के लिए कहा। लेकिन पिता ने मना कर दिया, बोले कि अभी वे काफी छोटे हैं। हालांकि बाद में उन्हें दाखिला मिला और उसके बाद जो हुआ, वे सभी के सामने हैं। 

वैभव सूर्यवंशी का विकेट पसंदीदा

जब प्रफुल्ल हिंगे से पूछा गया कि उन्होंने पहले ओवर में तीन विकेट लिए और पूरे मैच में चार विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की, इसमें उनका पसंदीदा विकेट कौन सा है। इस पर उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का नाम लिया। उन्होंने पहले ही कहा था कि उसे बाउंसर फेंकूंगा और आउट कर दूंगा। मैं बस उसे आउट करना चाहता था। उन्होंने वरुण एरॉन का भी धन्यवाद दिया जो एसआरएच के बॉलिंग कोच हैं। 

प्रफुल्ल ने तय कर दी हैदराबाद की जीत

प्रफुल्ल हिंगे ने जो पहले ओवर में तीन विकेट लिए, उसमें सभी को शून्य पर आउट किया। पहला शिकार तो वैभव सूर्यवंशी ही बने। इसके बाद ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस भी बिना खाता खोले आउट हो गए। अपने अगले ही ओवर में प्रफुल्ल ने कप्तान रियान पराग को भी चार रन बनाकर चलता कर दिया। इसी के बाद हैदराबाद की जीत तय हो गई थी। प्रफुल्ल ने चार ओवर में 34 रन देकर चार ​विकेट अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। 

यह भी पढ़ें

Wisden Awards: मिचेल स्टार्क और दीप्ति शर्मा को अवार्ड, भारत के 4 और खिलाड़ी शामिल

IPL Points Table: राजस्थान रॉयल्स को पहली हार से बड़ा झटका, सनराइजर्स हैदराबाद की अंक तालिका में लंबी छलांग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल