1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: आज जारी होगी रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की पूरी लिस्ट, जानिए कब-कहां और कैसे देखें Live

IPL 2026: आज जारी होगी रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की पूरी लिस्ट, जानिए कब-कहां और कैसे देखें Live

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन को लेकर 15 नवंबर को सभी 10 फ्रेंचाइजी मिनी प्लेयर ऑक्शन से पहले अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले प्लेयर्स के नामों का ऐलान कर देंगी।

Indian Premier League- India TV Hindi
Image Source : PTI इंडियन प्रीमियर लीग 2026

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन साल 2026 में खेला जाएगा, जिसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अगले सीजन को लेकर 16 दिसंबर को मिनी प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 15 नवंबर को सभी 10 फ्रेंचाइजी ऑक्शन से पहले अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट का ऐलान कर देंगे। ऐसे में सभी की नजरें इस लिस्ट को लेकर टिकी हुई हैं, जिसमें कई बड़े नाम शामिल होने की उम्मीद की जा रही है, जिनको उनकी फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है। वहीं इससे पहले कुछ खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने ट्रेड के जरिए आदान-प्रदान किया है।

आईपीएल में इस तरह से प्लेयर्स का किया जाता है ट्रेड

मिनी ऑक्शन से पहले आईपीएल में प्लेयर ट्रेड के नियमों को लेकर बात की जाए तो उसमें 2 फ्रेंचाइजी आपस में खिलाड़ियों का आदान-प्रदान कर सकती हैं, जिसमें जो भी टीम अधिक कीमत वाले प्लेयर को अपनी टीम में शामिल कर रही है उसे दूसरी टीम को बाकी बची राशि का भी उन्हें भुगतान करना होगा। ये डील पूरी तरह से नकद सौदे पर होती है। वहीं प्लेयर्स की सहमति के बिना कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें ट्रेड नहीं कर सकती है।

इन प्लेयर्स का रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले हुआ ट्रेड

  • रवींद्र जडेजा - चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा रहने वाले जडेजा अब अगले सीजन से राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में दिखाई देंगे।
  • संजू सैमसन - राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले सीजन तक कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाले सैमसन अब अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे।
  • सैम करन - सीएसके टीम का हिस्सा सैम करन को राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड डील के जरिए 2.4 करोड़ रुपये में अपना हिस्सा बना लिया है।
  • मोहम्मद शमी - सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2025 के सीजन में खेलने वाले शमी को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 10 करोड़ रुपये में अपना हिस्सा बनाया है।
  • मयंक मार्कंडे - कोलकाता नाइट राइडर्स का पिछले सीजन हिस्सा रहने वाले मयंक मार्कंडे को 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने ट्रेड किया है।
  • अर्जुन तेंदुलकर - मुंबई इंडियंस स्क्वाड का साल 2021 के सीजन से लेकर अब तक हिस्सा रहने वाले अर्जुन तेंदुलकर को प्लेयर ट्रेड के जरिए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में अगले सीजन के लिए अपना हिस्सा बनाया है।
  • नितीश राणा - राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल 2025 का सीजन खेलने वाले नितीश राणा को दिल्ली कैपिटल्स ने अगले सीजन लिए प्लेयर ट्रेड के जरिए 4.2 करोड़ रुपये में अपना हिस्सा बनाया है।
  • डोनोवन फरेरा - दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछला सीजन खेलने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी डोनोवन फरेरा अब अगले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे, जिसमें उन्हें एक करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी ने शामिल किया है।

कब-कहां और कितने बजे देख सकेंगे रिटेंशन और रिलीज का लाइव टेलीकास्ट

आईपीएल 2026 के सीजन को लेकर सभी फ्रेंचाइजी अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले प्लेयर्स के नामों का ऐलान 15 नवंबर की शाम को 5 बजे करेंगी। फैंस इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे, इसके अलावा ऑनलाइन इसका सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार की ऐप पर भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: मोहम्मद शमी सहित इन प्लेयर्स का भी हुआ ट्रेड, जानें कौन किस टीम में हुआ शामिल

IPL 2026: रवींद्र जडेजा बने राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा, CSK की जर्सी में दिखेंगे संजू सैमसन

Latest Cricket News