1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: रवींद्र जडेजा बने राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा, CSK की जर्सी में दिखेंगे संजू सैमसन

IPL 2026: रवींद्र जडेजा बने राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा, CSK की जर्सी में दिखेंगे संजू सैमसन

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Nov 15, 2025 10:17 am IST,  Updated : Nov 15, 2025 10:30 am IST

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग में अगले सीजन से पहले प्लेयर ट्रेड को लेकर आखिरकार जिस बड़े ऐलान का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था वह हो गया है, जिसमें अगले सीजन से रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।

Ravindra Jadeja And Sanju Samson- India TV Hindi
रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन Image Source : PTI

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले साल खेले जाने वाले 19वें सीजन में सभी टीमों में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें पिछले काफी दिनों से रवींद्र जडेजा के चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में जाने की चर्चा जहां हो रही थी तो वहीं संजू सैमसन के सीएसके की टीम में। अब आखिरकार इसको लेकर पूरी तस्वीर साफ हो गई है, जिसमें आईपीएल की तरफ से किए गए आधिकारिक ऐलान में जानकारी दी गई है कि रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स ने प्लेयर ट्रेड के जरिए अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया है तो वहीं संजू सैमसन सीएसके टीम का हिस्सा बन गए हैं।

राजस्थान रॉयल्स का 14 करोड़ में हिस्सा बने जडेजा

रवींद्र जडेजा जिन्होंने आईपीएल में अपना डेब्यू राजस्थान रॉयल्स की टीम से ही किया था, जिसके बाद साल 2012 के आईपीएल सीजन में जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनने के बाद से अब तक उन्हीं के लिए खेलते हुए दिखाई दिए हैं। जडेजा ने सीएसके के लिए काफी अहम भूमिका निभाई है और इस दौरान वह 12 सीजन तक स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं। रवींद्र जडेजा की गिनती आईपीएल के सबसे अनुभवी प्लेयर्स में की जाती है, जिसमें उन्होंने 250 से अधिक मैच खेले हैं। रवींद्र जडेजा जिनकी पिछले सीजन तक फीस 18 करोड़ रुपये थे उन्हें प्लेयर ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स ने अपनी स्क्वाड का हिस्सा 14 करोड़ रुपये में बनाया है, जिसमें उन्हें 4 करोड़ रुपये कम मिले हैं।

संजू सैमसन के लिए सीएसके ने खर्च किए 18 करोड़ रुपये

आईपीएल के पिछले कई सीजन से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहने वाले संजू सैमसन जो टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी को भी संभाल रहे थे, वह अब रवींद्र जडेजा के राजस्थान में आने के साथ संजू चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। संजू ने साल 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था, जिसमें साल 2016 और 2017 में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे थे, इसके अलावा उन्होंने अभी तक के सभी सीजन राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले हैं। संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना हिस्सा बनाने के लिए प्लेयर ट्रेड नियम के अनुसार 18 करोड़ रुपये अपने पर्स से खर्च किए हैं।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: रिटेंशन लिस्ट आने से पहले CSK ने लिया बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को कर दिया रिलीज

आईपीएल रिटेंशन से पहले इस खिलाड़ी का टूटा SRH से नाता, LSG में मारी एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल