1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: रिटेंशन लिस्ट आने से पहले CSK ने लिया बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को कर दिया रिलीज

IPL 2026: रिटेंशन लिस्ट आने से पहले CSK ने लिया बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को कर दिया रिलीज

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 15, 2025 06:54 am IST,  Updated : Nov 15, 2025 06:55 am IST

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के अगले सीजन से पहले रिटेन और रिलीज किए जाने वाले प्लेयर्स के नामों का ऐलान करने से पहले बड़ा फैसला लिया है, जिसमें उन्होंने अपने ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को रिलीज कर दिया है।

Devon Conway- India TV Hindi
डीवोन कॉन्वे Image Source : PTI

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन साल 2026 में खेला जाएगा लेकिन उससे पहले मिनी प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। सभी 10 फ्रेंचाइजी 15 नवंबर को जहां अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले प्लेयर्स के नाम का ऐलान करेंगे वहीं ऑक्शन 16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। रिटेन और रिलीज किए जाने वाले प्लेयर्स के नामों का ऐलान होने से पहले ही कई खिलाड़ी जहां एक टीम से दूसरी टीम में ट्रेड किए जा चुके हैं तो वहीं 5 बार आईपीएल ट्रॉफी को जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी एक बड़ा फैसला लिया है, जिसमें उन्होंने पिछले काफी सीजन से फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहने वाले न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज डीवोन कॉन्वे को मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है।

डीवोन कॉन्वे ने खुद पोस्ट कर किया खुलासा

आईपीएल 2026 के लिए रिटेन और रिलीज प्लेयर्स के नामों का ऐलान 15 नवंबर की शाम को किया जाएगा, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज डीवोन कॉन्वे ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस बात की पुष्टि कर दी है कि उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है। डीवोन कॉन्वे ने सीएसके के लिए आईपीएल में अपना पहला सीजन साल 2022 में खेला था, जिसके बाद वह तीन सीजन तक स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं। कॉन्वे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सीएसके के सभी फैंस को पिछले 3 साल के लिए सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद। कॉन्वे को लेकर बात की जाए तो साल 2022 में उन्होंने अपने आईपीएल में डेब्यू सीजन में 7 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 252 रन 42 के औसत से बनाए थे। वहीं इसके बाद साल 2023 के आईपीएल सीजन में कॉन्वे का बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने 51.69 के बेहतरीन औसत के साथ 15 पारियों में कुल 672 रन बनाए थे।

डीवोन कॉन्वे आईपीएल 2024 का हिस्सा नहीं थे, जिसके बाद साल 2025 के सीजन को लेकर हुए मेगा ऑक्शन में सीएसके ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया था, लेकिन इस बार वह उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके। कॉन्वे 6 पारियों में सिर्फ 26 के औसत से 156 रन ही बनाने में कामयाब हुए थे। सीएसके ने उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए अगले सीजन से पहले रिलीज करने का फैसला लिया है।

इन प्लेयर्स को भी सीएसके कर सकती है रिलीज

मिनी प्लेयर ऑक्शन से पहले सीएसके डीवोन कॉन्वे के अलावा कई और प्लेयर्स को रिलीज करने का फैसला ले सकती है, जिसमें न्यूजीलैंड के ही रचिन रवींद्र का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा और विजय शंकर का नाम भी शामिल है। इन सभी प्लेयर्स का पिछले सीजन में कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था, जिसका असर सीएसके के परफॉर्मेंस में भी देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें

आईपीएल रिटेंशन से पहले इस खिलाड़ी का टूटा SRH से नाता, LSG में मारी एंट्री

IPL 2026: केकेआर ने किया बड़ा ऐलान, ऑक्शन से पहले लिया अब ये अहम फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल