A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 Points Table: आरसीबी जीत के बावजूद नहीं हासिल कर सकी नंबर-1 की कुर्सी, GT को हुआ नुकसान

IPL 2026 Points Table: आरसीबी जीत के बावजूद नहीं हासिल कर सकी नंबर-1 की कुर्सी, GT को हुआ नुकसान

IPL 2026 Points Table: आईपीएल के 19वें सीजन के 34वें लीग मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात देने के साथ इस सीजन में अपनी पांचवीं जीत हासिल की। इसी के साथ अंकतालिका में भी कुछ बदलाव देखने को मिले।

Royal Challengers Bengaluru- India TV Hindi
Image Source : AP रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 34वें लीग मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिली। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 205 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद आरसीबी ने शानदार तरीके से इस टारगेट का पीछा करते हुए 18.5 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इसी के साथ आरसीबी इस सीजन में 7 मुकाबले खेलने के बाद 5वीं जीत हासिल करने में कामयाब रही और अंकतालिका में भी अपनी स्थिति को मजबूत किया।

आरसीबी जीत के बाद पहुंची दूसरे नंबर पर, टॉप पर पंजाब किंग्स

रजत पाटीदार की कप्तानी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2026 में 7 मैचों में खेलते हुए 5 जीते हैं और उनके कुल 10 अंक हैं, जिसमें उनके नेट रनरेट को लेकर बात की जाए तो वह 1.101 का है और वह अभी दूसरे नंबर पर हैं। प्वाइंट्स टेबल में पहली पोजीशन पर पंजाब किंग्स की टीम काबिज है जिन्होंने 6 मैचों में खेलते हुए 5 में जीत हासिल की है जबकि एक मुकाबला बारिश में धुल गया था और उनके कुल 11 अंक हैं। पंजाब किंग्स का नेट रनरेट देखा जाए तो वह 1.420 का है। तीसरे नंबर पर अब राजस्थान रॉयल्स की टीम है जिन्होंने 7 मैच खेलते हुए 5 में जीत हासिल की है और उनका नेट रनरेट 0.790 का है। अंकतालिका में चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है जिन्होंने 7 में से 4 मुकाबले जीतने के साथ 8 अंक हासिल कर लिए हैं और उनका नेट रनरेट 0.820 का है।

गुजरात टाइटंस 7वें नंबर पर, अंतिम पायदान पर केकेआर

आईपीएल के 19वें सीजन की प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स 7 मैचों में तीन के साथ पांचवें नंबर पर है, जबकि छठे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। वहीं गुजरात टाइटंस जिनको उनके 7वें मैच में चौथी हार का सामना करना पड़ा है वह अंकतालिका में 6 अंकों के साथ 7वीं पोजीशन पर हैं और उनका नेट रनरेट -0.790 का है। मुंबई इंडियंस 7 मैचों में 2 जीत के बाद 8वें नंबर पर जबकि 9वें नंबर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम है जिन्होंने भी 7 मैचों में दो जीत ही हासिल की है। वहीं अंतिम पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है जो 7 मैच खेलने के बाद सिर्फ एक को ही जीतने में कामयाब हो सके हैं।

ये भी पढ़ें

IPL Orange Cap: विराट कोहली ने मारी लंबी छलांग, बन गए नंबर 1, शुभमन गिल भी टॉप-5 में

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी के मुंह पर लगी गेंद, एंबुलेंस से तुरंत ले जाया गया अस्पताल; देखें VIDEO

Latest Cricket News