1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Orange Cap: विराट कोहली ने मारी लंबी छलांग, बन गए नंबर 1, शुभमन गिल भी टॉप-5 में

IPL Orange Cap: विराट कोहली ने मारी लंबी छलांग, बन गए नंबर 1, शुभमन गिल भी टॉप-5 में

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 24, 2026 11:06 pm IST,  Updated : Apr 24, 2026 11:08 pm IST

IPL Orange Cap: आईपीएल के जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर अब विराट कोहली पहुंच गए हैं। उन्होंने GT के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी की।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : PTI

IPL Orange Cap: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच के बाद आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप लिस्ट में काफी उथल-पुथल देखने को मिली है। आईपीएल के जारी सीजन के 34वें मैच में RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए। इस पारी के साथ ही वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं शुभमन गिल भी टॉप-5 में वापसी करने में कामयाब रहे हैं। इस मैच से पहले विराट टॉप-5 की लिस्ट से बाहर थे।

ऑरेंज कैप की लिस्ट में किन बल्लेबाजों का नाम है टॉप-5 में

RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस सीजन अब तक 7 मैचों में 328 रन बना चुके हैं और वो फिलहाल पहले नंबर पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम है। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 323 रन बनाए हैं। 320 रनों के साथ हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वो भी इस सीजन 7 मैच खेल चुके हैं। GT के कप्तान शुभमन गिल का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 6 मैचों में 297 रन बनाए हैं। वहीं CSK के संजू सैमसन 7 मैचों में 293 रन बनाकर लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): 328 रन
  • अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद): 323 रन
  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद): 320 रन
  • शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस): 297 रन
  • संजू सैमसन (चेन्नई सुपर किंग्स): 293 रन

RCB ने आसानी से हासिल किया 206 रन का टारगेट

RCB और GT के बीच खेले गए इस मैच की बात करें तो वहां पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम साई सुदर्शन के शतकीय पारी के बदौलत 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाने में कामयाब रही। सुदर्शन ने इस मुकाबले में 58 बॉल पर 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 100 रन बनाए। RCB की टीम ने 206 रन के टारगेट को 18.5 ओवर में ही 5 विकेट रहते हासिल कर लिया। RCB की तरफ से देवदत्त पडिकक्ल और विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। विराट इस मैच में 44 बॉल पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए। वहीं पडिकक्ल ने 27 बॉल पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। गुजरात की तरफ से राशिद खान को सबसे ज्यादा दो विकेट मिले लेकिन इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में 49 रन भी खर्च किए।

यह भी पढ़ें

VIDEO: क्रुणाल पांड्या की बाउंसर पर सुदर्शन ने लगाया One Hand सिक्स , RCB vs GT मैच का ये मोमेंट मिस तो नहीं कर दिया आपने

विराट कोहली का गजब कारनामा, आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल