Sai Sudharshan One Hand Six: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आईपीएल 2026 के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में शानदार शतक लगाया है। इस शतकीय पारी के साथ ही सुदर्शन फॉर्म में वापसी करने में कामयाब रहे। इस मैच से पहले तक उनका फॉर्म अच्छा नहीं था लेकिन अब उन्होंने सेंचुरी लगाकर वापसी के संकेत दे दिए हैं। RCB vs GT मैच के दौरान साई सुदर्शन ने क्रुणाल पांड्या की गेंद पर एक ऐसा सिक्स लगाया जिसे देखकर हर कोई हैरान हैरान है। अपनी पारी के दौरान साई सुदर्शन ने क्रुणाल पंड्या की गेंद पर एक हाथ से भी छक्का लगाया।
क्रुणाल की गेंद पर सुदर्शन ने लगाया One Hand सिक्स
गुजरात की पारी का 9वां ओवर RCB की तरफ से क्रुणाल पांड्या फेंक रहे थे। क्रुणाल ने इस सीजन अपने बाउंसर से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया और वह ऐसा ही कुछ इस मैच में भी करना चाहते थे। लेकिन गुजरात के इस बल्लेबाज ने कमाल का छक्का लगा दिया। सुदर्शन ने क्रुणाल की बाउंसर पर एक हाथ से अपर कट शॉट लगाकर छक्का मारा। स्पिनर की गेंद पर अपर कट शॉट पर छक्का अभी तक शायद ही किसी ने देखा हो। गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद थर्ड मैन की तरफ बाउंड्री के पार चली गई। उनके इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
साई सुदर्शन ने लगाया आईपीएल 2026 का पांचवां शतक
साई सुदर्शन के लिए आईपीएल में यह उनका तीसरा शतक है। वह पिछले सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। साई सुदर्शन जारी सीजन में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले संजू सैमसन (2), अभिषेक शर्मा, क्विंटन डी कॉक और तिलक वर्मा इस सीजन शतक लगा चुके हैं। अभिषेक शर्मा के नाम आईपीएल 2026 में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। अभिषेक ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 135 रन की पारी खेली थी। साई सुदर्शन ने दूसरी बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है।
GT ने RCB के सामने 206 रन का टारगेट
RCB vs GT मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए और उन्होंने RCB के सामने जीत के लिए 206 रन का टारगेट रखा। साई सुदर्शन ने इस मैच में 58 बॉल पर 100 रन बनाए। उनके अलावा शुभमन गिल ने 32, जोस बटलर ने 25 रन का योगदान दिया। RCB की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा को 1-1 विकेट मिला।
यह भी पढ़ें