1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंटरनेशनल क्रिकेट में 69 मुकाबले खेल चुके खिलाड़ी पर लगा 2 साल का बैन, कोकीन टेस्ट में पाया गया है पॉजिटिव

इंटरनेशनल क्रिकेट में 69 मुकाबले खेल चुके खिलाड़ी पर लगा 2 साल का बैन, कोकीन टेस्ट में पाया गया है पॉजिटिव

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 24, 2026 06:14 pm IST,  Updated : Apr 24, 2026 06:14 pm IST

न्यूजीलैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी और तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल जिन्होंने साल 2025 के आखिर में इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था, वह काउंटी चैंपियनशिप में कोकीन का इस्तेमाल करने के आरोप में अब 2 साल के लिए बैन हो गए हैं।

Doug Bracewell- India TV Hindi
डग ब्रेसवेल Image Source : AFP

खेल की दुनिया में हमेशा किसी भी खिलाड़ी को अपनी फिटनेस का ध्यान रखने के साथ इस बात का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है कि वह किसी ऐसे पदार्थ का सेवन ना करें जो प्रतिबंधित श्रेणी में आता है। हालांकि कई बार ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं जब किसी खिलाड़ी को प्रतिबंधित ड्रग्स के इस्तेमाल के कारण बैन का सामना करना पड़ा है। ऐसी ही कुछ घटना न्यूजीलैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी और तेज गेंदबाज ड्रग ब्रेसवेल के साथ देखने को मिली है जिनको काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने से 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

डग ब्रेसवेल ने किया था कोकीन का इस्तेमाल

साल 2025 में डग ब्रेसवेल इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स और समरसेट के बीच खेले गए डिवीजन वन मुकाबले में हिस्सा ले रहे थे, जिस दौरान उनके डोप टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था। इसके बाद लंदन में WADA से मान्यता प्राप्त एक लैब में किए गए विश्लेषण से कोकीन और उसके मेटाबोलाइट, बेंजोयलेकगोनिन की मौजूदगी की पुष्टि हुई। ये ऐसे पदार्थ हैं जिन्हें विश्व डोपिंग-रोधी एजेंसी यानी WADA के नियमों के तहत मैचों के दौरान इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। डग ब्रेसवेल के पास इन पदार्थ का इस्तेमाल करने के लिए थेराप्यूटिक यूज एक्जेम्पशन यानी इलाज के लिए इस्तेमाल की छूट भी नहीं था।

ऐसे में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि 24 सितंबर की शाम को जिस दिन मैच शुरू हुआ था और 25 सितंबर की सुबह के शुरुआती घंटों में कोकीन का इस्तेमाल किया था। ECB के डोपिंग रोधी नियमों के अनुच्छेद 2.1 और 2.2 के तहत लगाए गए इस आरोप में प्रतिबंधित पदार्थ की मौजूदगी और उसके इस्तेमाल दोनों ही बातें शामिल थीं। उन पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया, जो कि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से जुड़े नियमों के अनुरूप था, जिसमें यह प्रतिबंध 24 नवंबर 2025 जिस दिन उन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था से ही प्रभावी माना जाएगा और 23 नवंबर 2027 तक जारी रहेगा।

ब्रेसवेल ने साल 2023 के आखिर में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

न्यूजीलैंड टीम के पूर्व तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल ने आखिरी बार इंटरनेशनल मुकाबला साल 2023 में खेला था। ब्रेसवेल को कीवी टीम की तरफ से तीनों ही फॉर्मेट में खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने पिछले साल के आखिर में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। ब्रेसवेल ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर जहां 69 इंटरनेशनल मैच खेले हैं तो वह 120 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। वहीं इसके अलावा वह आईपीएल में भी खेल चुके हैं। ब्रेसवेल ने भले ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है लेकिन उन्हें क्रिकेट से जुड़ी किसी भी ऐसी गतिविधि में हिस्सा लेने से रोक दिया गया है जो ECB या फिर WADA के दायरे में आने वाली किसी अन्य संस्था के अधिकार क्षेत्र में आती हो।

ये भी पढ़ें

PSL नहीं IPL कैसे देखें गूगल में सर्च कर रहे हैं पाकिस्तानी, सामने आया पूरा कच्चा-चिट्ठा; देखें लिस्ट

विराट कोहली को रोकेगा गुजरात का 30 साल का गेंदबाज? RCB vs GT मैच में इन 3 प्लेयर्स बैटल पर रहेंगी नजरें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल