1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साई सुदर्शन ने RCB के खिलाफ जड़ा शतक, आईपीएल में हासिल किया ये खास मुकाम, तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड

साई सुदर्शन ने RCB के खिलाफ जड़ा शतक, आईपीएल में हासिल किया ये खास मुकाम, तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 24, 2026 08:40 pm IST,  Updated : Apr 24, 2026 08:55 pm IST

Sai Sudharsan 2000 IPL Runs: साई सुदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं।

Sai Sudharsan - India TV Hindi
साई सुदर्शन Image Source : AP

Sai Sudharshan Century: IPL 2026 का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो काफी गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने इस मैच में जबरदस्त बैटिंग की और आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह आईपीएल में पारी की आधार पर सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इसके साथ ही इस मैच में उन्होंने 57 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी की। यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा शतक है।

साई सुदर्शन ने तोड़ा क्रिस गेल रिकॉर्ड

साई सुदर्शन ने आईपीएल में 47 पारियों में 2000 रन पूरे किए। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। गेल ने 48 पारियों में ये कारनामा किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शॉन मार्श का नाम है। मार्श ने 52 पारियों में इस मुकाम को छुआ था। चौथे नंबर पर CSK के रुतुराज गायकवाड़ का नाम है। उन्होंने 57 पारियों में 2000 आईपीएल रन पूरे किए थे। केएल राहुल ने यही आंकड़ा 60 पारियों में छूआ था वो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

IPL में पारी के आधार पर सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 47 - साई सुदर्शन*
  • 48 - क्रिस गेल
  • 52 - शॉन मार्श
  • 57 - ऋतुराज गायकवाड़
  • 60- केएल राहुल

साई सुदर्शन ने आईपीएल में अपने 2000 रन 1361 गेंदों में पूरे किए हैं। गेंदों के हिसाब से 2000 रन बनाने के मामले में वह छठे सबसे तेज भारतीय प्लेयर हैं। इस मामले में टॉप पर अभिषेक शर्मा का नाम है। अभिषेक ने 1193 गेंदों में 2000 रन पूरे किए थे। इसके बाद अभिषेक शर्मा का नाम है। उन्होंने 1211 बॉल में ये कारनामा किया था। वहीं तीसरे नंबर पर ऋषभ पंत हैं। उन्होंने 1306 गेंदों में 2000 आईपीएल पूरे रन किए थे।

IPL में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय

  • 1193 - अभिषेक शर्मा
  • 1211 - वीरेन्द्र सहवाग
  • 1306 - ऋषभ पंत
  • 1326 - यशस्वी जयसवाल
  • 1353 - यूसुफ़ पठान
  • 1361 - साई सुदर्शन*

ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने साई सुदर्शन

साई सुदर्शन इस मैच में 100 रन बनाने के बाद तुरंत ही आउट हो गए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 58 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 11 चौके और पांच छक्के लगाए। साई सुदर्शन पहले ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने लगातार तीन आईपीएल सीजन में शतक लगाया है। वह 2024, 2025, 2026 तीनों आईपीएल सीजन में शतक लगा चुके हैं। इस उनका विकेट जोश हेजलवुड ने लिया। उनसे पहले शुभमन गिल 24 बॉल पर 32 रन बनाकर आउट हुए।

यह भी पढ़ें

PSL नहीं IPL कैसे देखें गूगल में सर्च कर रहे हैं पाकिस्तानी, सामने आया पूरा कच्चा-चिट्ठा; देखें लिस्ट

इंटरनेशनल क्रिकेट में 69 मुकाबले खेल चुके खिलाड़ी पर लगा 2 साल का बैन, कोकीन टेस्ट में पाया गया है पॉजिटिव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल