A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 Points Table: लखनऊ की जीत ने राजस्थान को पहुंचा दिया फायदा, सीएसके के लिए प्लेऑफ की राह हुई कठिन

IPL 2026 Points Table: लखनऊ की जीत ने राजस्थान को पहुंचा दिया फायदा, सीएसके के लिए प्लेऑफ की राह हुई कठिन

IPL 2026 Points Table: आईपीएल के 19वें सीजन प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर जंग काफी रोमांचक होती जा रही है, जिसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 7 विकेट से जीत ने एकबार फिर से पूरे समीकरण को बदलकर रख दिया है।

IPL Points Table- India TV Hindi
Image Source : AP आईपीएल अंकतालिका

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने की रेस से अभी तक जहां सिर्फ 2 टीमें ही बाहर हुई हैं तो वहीं 59 लीग मुकाबले होने के बाद प्लेऑफ के लिए अब तक एक भी टीम आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई करने में कामयाब नहीं हो सकी है। अब प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण को लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने और उलझा दिया है जिसमें उनकी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 7 विकेट से जीत से राजस्थान रॉयल्स टीम को फायदा मिला है तो वहीं सीएसके लिए आगे पहुंचने की राह अब काफी कठिन नजर आ रही है।

सीएसके पहुंचा छठे नंबर पर, राजस्थान 5वीं पोजीशन पर

आईपीएल 2026 की अंकतालिका को 59वें लीग मुकाबले के बाद देखा जाए तो उसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले और गुजरात टाइटंस दूसरे नंबर पर है जिसमें दोनों ही टीमों के कुल 16-16 अंक हैं। वहीं तीसरे नंबर पर 12 मैचों में 14 अंकों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है जबकि चौथे नंबर पर अभी 13 अंकों के साथ पंजाब किंग्स की टीम मौजूद है। राजस्थान रॉयल्स जो लखनऊ और सीएसके के बीच मुकाबला होने से पहले छठे नंबर पर थी वह अब 11 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक हैं और पांचवें नंबर पर पहुंच गई है जिसमें उनका नेट रनरेट 0.082 का है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैचों में 6 जीत और छह हार के बाद 12 अंकों के साथ अब छठे नंबर पर है और उनका नेट रनरेट 0.027 का है।

दिल्ली के पास भी अभी मौका बरकरार

अंकतालिका में अंतिम चार पोजीशन को लेकर बात की जाए तो उसमें 10वें और 9वें नंबर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम है जिसमें दोनों के कुल 8-8 अंक हैं और वह प्लेऑफ में पहुंचने की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। वहीं 7वें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है जिनके 12 मैचों में पांच जीत के साथ कुल 10 अंक हैं और उनका नेट रनरेट -0.993 का है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के पास भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी बरकरार है। वहीं 8वें नंबर पर मौजूद कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचना अब लगभग काफी मुश्किल दिख रहा है भले ही वह आधिकारिक तौर पर अब तक इस रेस से बाहर नहीं हुई है। केकेआर के अभी 11 मैचों में सिर्फ 9 अंक हैं और उनका नेट रनरेट -0.198 का है।

ये भी पढ़ें

CSK में हुई कुलदीप यादव की एंट्री, RCB ने भी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को सीजन के बीच बनाया अपना हिस्सा

नहीं मिला एक भी मैच खेलने का मौका, अब IPL 2026 सीजन के बीच टीम को छोड़कर अपने देश लौटा घातक खिलाड़ी

Latest Cricket News