1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK में हुई कुलदीप यादव की एंट्री, RCB ने भी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को सीजन के बीच बनाया अपना हिस्सा

CSK में हुई कुलदीप यादव की एंट्री, RCB ने भी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को सीजन के बीच बनाया अपना हिस्सा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 15, 2026 03:50 pm IST,  Updated : May 15, 2026 03:50 pm IST

आईपीएल 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने स्क्वाड में शामिल चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है, जिसमें सीएसके ने खलील अहमद की जगह पर कुलदीप यादव को चुना है।

Chennai Super Kings- India TV Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है, जिसमें प्लेऑफ में पहुंचने की रेस से जहां 2 टीमें बाहर हो गई हैं तो वहीं कौन सी चार टीमें लीग स्टेज मैचों के बाद टॉप-4 पर खत्म करेंगी उसकी तस्वीर अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं हो सकी है। इस सीजन डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जहां फिर से प्लेऑफ में पहुंचने के काफी करीब है तो 5 बार ट्रॉफी जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ है। इसी बीच सीएसके और आरसीबी दोनों ने अपने स्क्वाड में शामिल चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का भी ऐलान किया है।

सीएसके ने कुलदीप यादव को बनाया अपना हिस्सा

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत में उस समय बड़ा झटका लगा था जब बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोटिल हो गए थे, जिसके बाद सीएसके ने उनके रिप्लेसमेंट का अब ऐलान किया है, जिसमें उन्होंने 29 साल के तेज गेंदबाज कुलदीप यादव को अपना हिस्सा बनाया है। कुलदीप यादव इससे पहले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के स्क्वाड का साल 2021 से लेकर 2023 तक हिस्सा रहे हैं, जिस दौरान उनको कुल तीन मुकाबले खेलने का मौका मिला। सीएसके ने कुलदीप यादव को उनके 30 लाख रुपये बेस प्राइस में अपना हिस्सा बनाया है। सीएसके अभी अंकतालिका में 11 मैचों में 6 जीत के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है, जिसमें उनके लिए लीग स्टेज के बचे आखिरी तीनों ही मुकाबले प्लेऑफ में पहुंचने के नजरिए से काफी अहम है।

आरसीबी ने रिचर्ड ग्लीसन को बनाया अपना हिस्सा

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने स्क्वाड का हिस्सा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा जो चोटिल होने की वजह से इस सीजन बिना कोई मुकाबला खेले ही बाहर हो गए हैं, उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान कर दिया है। नुवान तुषारा को आरसीबी की तरफ से पिछले सीजन सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था। वहीं उनकी जगह पर आरसीबी ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज 38 साल के रिचर्ड ग्लीसन को चुना है जिन्होंने अब तक सिर्फ 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और उसमें सिर्फ 9 विकेट ही हासिल कर सके हैं। आरसीबी ने रिचर्ड ग्लीसन को 1.6 करोड़ रुपये में अपना हिस्सा बनाया है।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली का छलका दर्द, बोले- अब करियर का अंत करीब, वनडे विश्व कप को लेकर कही अपनी बात

आईपीएल प्लेऑफ मैचों के लिए रिजर्व डे है या नहीं, बारिश हुई तो कैसे होगा विजेता का फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल