A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Points Table: दो दिन डबल हेडर के बाद अंक तालिका में भयंकर उलटफेर, ये हैं टॉप 4 टीमें

IPL Points Table: दो दिन डबल हेडर के बाद अंक तालिका में भयंकर उलटफेर, ये हैं टॉप 4 टीमें

आईपीएल प्वाइंट्स टेबल अब दिलचस्प होती जा रही है। टीमों प्लेऑफ के लिए अपनी जगह पक्की कर रही हैं, वहीं कुछ टीमें पिछड़ती चली जा रही हैं।

IPL Points Table- India TV Hindi
Image Source : IPL IPL अंक तालिका

आईपीएल के इस सीजन में लगातार धमाकेदार मुकाबले खेले जा रहे हैं। सभी टीमें एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगी हैं। इस बीच अब आईपीएल वहां पहुंच रहा है, जहां से प्लेऑफ की जंग और भी दिलचस्प होने जा रही है। शनिवार और रविवार को दो दिन तक लगातार डबल हेडर का दिन रहा। इसके बाद अंक तालिका में भी कई सारे बड़े बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। 

पंजाब किंग्स ने जीता एक और मुकाबला, अभी तक नहीं हारा एक भी मैच

इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और एलएसजी के बीच खेला गया। एक बार फिर से पंजाब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और एलएसजी की टीम पीछे रह गई। पंजाब ने इस मैच को 54 रन के बड़े अंतर से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। इस सीजन अब तक 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सभी 10 टीमों में से केवल पंजाब किंग्स ही ऐसी टीम है, जो एक भी मैच नहीं हारी है। टीम ने छह मुकाबले खेले हैं और उसमें से पांच जीते हैं। एक मैच बारिश के कारण रद कर दिया गया था। इसके बाद टीम के पास कुल 11 अंक हो गए हैं। अब पंजाब किंग्स की प्लेऑफ में जगह करीब करीब पक्की हो गई है। 

पंजाब किंग्स का टॉप की कुर्सी पर कब्जा ​बरकरार, आरसीबी दूसरे और राजस्थान तीसरे पर 

पंजाब ​किंग्स की टीम इस वक्त अंक तालिका में पहले नंबर पर चल रही है और फिलहाल कोई भी टीम उसे टक्कर देती हुई नजर नहीं आ रही है। इसके बाद आरसीबी और आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स के आठ आठ अंक हैं। आरसीबी बेहतर रन रेट के आधार पर दूसरे और राजस्थान रॉयल्स तीसरे नंबर पर काबिज है। इन दोनों टीमों की भी स्थि​ति काफी मजबूत मानी जा रही है। 

इन  टीमों की हालत है खराब

इन टॉप 3 टीमों के बाद अगर आगे ​बढ़ें तो एसआरएच, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के छह छह अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद नंबर चार, दिल्ली कैपिटल्स पांच और गुजरात टाइटंस नंबर छह पर है। सीएसके और एलएसजी के बराबर चार चार अंक हैं। इनकी मुश्किल बढ़ी हुई है। दोनों टीमों छह छह मैच खेलकर केवल दो ही जीते हैं। केकेआर और मुंबई की हालत तो और भी खराब है। केकेआर के पास सात मैचों के बाद तीन अंक हैं, वहीं मुंबई इंडियंस के 5 मैचों के बाद ही अंक हैं। यानी कुल मिलाकर देखें तो मामला अब गंभीर होता जा रहा है। 

यह भी पढ़ें  

LSG को 21 करोड़ रुपये का खिलाड़ी लगा रहा लगातार चूना, 6 पारियों में 10 से भी कम का औसत

CSK फैंस के लिए आई बड़ी खबर, क्या धोनी को लेकर करना होगा और ज्यादा इंतजार?

Latest Cricket News