1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG को 21 करोड़ रुपये का खिलाड़ी लगा रहा लगातार चूना, 6 पारियों में 10 से भी कम का औसत

LSG को 21 करोड़ रुपये का खिलाड़ी लगा रहा लगातार चूना, 6 पारियों में 10 से भी कम का औसत

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 19, 2026 11:54 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 11:55 pm IST

PBKS vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अब तक बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है, जिसमें उन्होंने 6 मैचों में खेलते हुए सिर्फ दो को अपने नाम किया है। एलएसजी के इस शर्मनाक प्रदर्शन की बड़ी वजह उनके बड़े प्लेयर्स का ना चल पाना भी है, जिसमें एक नाम निकोलस पूरन का भी शामिल है।

Nicholas Pooran- India TV Hindi
निकोलस पूरन Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 29वां लीग मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के बीच में न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में लखनऊ को 54 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ अब उनके लिए इस सीजन में आगे का सफर काफी मुश्किल रहने वाला है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अब तक आईपीएल 2026 में कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एलएसजी के इस शर्मनाक प्रदर्शन की बड़ी वजह उनके कई बड़े खिलाड़ियों का फॉर्म में ना होना है जिसमें एक नाम पिछले सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले निकोलस पूरन का भी शामिल है जिनका बल्ला इस सीजन अब तक पूरी तरह से खामोश ही देखने को मिला है।

पूरन का 6 पारियों में अब तक रहा 10 से कम का औसत

निकोलस पूरन को आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 21 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला लिया था, जिसके पीछे की बड़ी वजह उनका पिछले सीजन का प्रदर्शन था। हालांकि अब तक इस सीजन में उनका बल्ला जिस तरह से अब तक खामोश देखने को मिला है उसके बाद कई बड़े सवाल उठना शुरू हो गए हैं। पूरन ने आईपीएल 2026 के सीजन में 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 51 रन ही बनाए हैं, जिसमें उनका औसत सिर्फ 8.5 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट लगभग 80 का देखने को मिला है। ऐसे में पूरन के प्रदर्शन को देखते हुए प्लेइंग 11 से बाहर किए जाने का खतरा भी मंडरा है।

लखनऊ पहुंची 8वें नंबर पर

ऋषभ पंत की कप्तानी में खेल रही लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम 6 मैचों में चार हार और दो जीत के बाद अब प्वाइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ 8वें नंबर पर पहुंच गई है। ऐसे में उनके अब वापसी करने के लिए अगले कुछ मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा ताकि प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में खुद को शामिल रखा जा सके। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम को इस सीजन में अगला मुकाबला 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है, जिसमें वह पिछले 2 मैचों में लगातार हार का सामना कर चुकी है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच में होने वाले इस मैच पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

CSK फैंस के लिए आई बड़ी खबर, क्या धोनी को लेकर करना होगा और ज्यादा इंतजार?

पंजाब किंग्स का धमाका, प्रियांश-कोनॉली की तूफानी पारियों से LSG के खिलाफ रचा इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल