A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Points Table: CSK ने जीत के साथ मारी लंबी छलांग, 3 टीमों को हुआ नुकसान

IPL Points Table: CSK ने जीत के साथ मारी लंबी छलांग, 3 टीमों को हुआ नुकसान

आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में फिर से बदलाव हो गया है। सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 100 से भी अधिक रन से बड़ी हार दी है, इसका फायदा चेन्नई सुपरकिंग्स को मिलता हुआ नजर आ रहा है।

IPL Points Table- India TV Hindi
Image Source : IPL आईपीएल अंक तालिका

आईपीएल अंक तालिका में एक बार फिर से उठापटक हुई है। हालांकि टॉप की टीमें तो वहीं पर हैं, जहां पहले थीं, लेकिन बीच में हलचल हो रही है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपना एक और मैच जीत लिया है, इसके साथ ही उसने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग मार दी है, साथ ही मुंबई इंडियंस को बड़ा नुकसान हुआ है। सीएसके के आगे जाने से तीन टीमों को नीचे आना पड़ा है। चलिए देखते हैं कि अंक तालिका का ताजा हाल क्या है। 

पंजाब किंग्स का पहले नंबर पर कब्जा बरकरार, राजस्थान रॉयल्स दूसरे स्थान पर

इंडियन प्रीमियर लीग की टॉप 4 टीमें वही हैं, जो पहले थी। पंजाब किंग्स पहले नंबर पर है, राजस्थान रॉयल्स का दूसरे नंबर की कुर्सी पर कब्जा है। आरसीबी तीसरे और सनराइजर्स हैदराबाद नंबर 4 पर है। इस बीच लंबी छलांग लगते हुए सीएसके ने नंबर 5 की कुर्सी हथिया ली है। वैसे तो देखा जाए तो सीएसके, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बराबर छह छह अंक हैं, लेकिन सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 100 रनों से भी अधिक की हार थमाई है, इसलिए उसका नेट रन रेट काफी अच्छा हो गया है। लिहाजा टीम ने नंबर 5 पर कब्जा कर लिया है। ​डीसी, जीटी और एमआई भी एक एक पायदान नीचे आ गए हैं। 

मुंबई इंडियंस का हाल तो बहुत ही बुरा

इस बीच मुंबई इंडियंस का हाल बहुत खरा​ब नजर आ रहा है। मुंबई के पास सात मैच खेलकर भी केवल 4 ही अंक हैं, ऐसा ही कुछ एलएसजी के साथ है, उसके भी पास 7 मैच खेलकर केवल चार अंक हैं। केकेआर ने तो सात मैच खेलकर केवल तीन ही अंक हासिल किए हैं। इस बीच सीएसके ने मैच जीतकर ना केवल नंबर 5 की कुर्सी पर कब्जा किया है, बल्कि अपनी टॉप 4 की दावेदारी और भी मजबूत कर ली है। हालांकि नीचे की टीमों की जीत से सीएसके नीचे जाएगी। लेकिन फिलहाल टीम ठीकठाक नजर आ रही है। 

आज आरसीबी और जीटी के बीच होगा मुकाबला

अब आज यानी 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को आरसीबी की टीम मैदान पर उतरेगी, उसका मुकाबला जीटी यानी गुजरात टाइटंस से है। ये मैच एम चिदंबरम स्टेडियम बेंगलुरु में होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। आरसीबी के पास अभी आठ अंक हैं और जीत के बाद ये 10 हो सकते हैं। इसे टीम तीसरे से दूसरे पर भी पहुंच सकती है। वहीं गुजरात की टीम सातवें नंबर पर संघर्ष कर रही है। उसके पास छह अंक हैं, लेकिन अगर आज ये टीम जीती तो नंबर 5 पर पहुंच सकती है। कुल मिलाकर उम्मीद की जानी चाहिए ​कि आज का मैच भी काफी रोचक और रोमांचक होगा। 

यह भी पढ़ें 

MI vs CSK: मुंबई इंडियंस को IPL में मिली सबसे बड़ी हार, सीएसके के खिलाफ 103 रनों से गंवाया मुकाबला

प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट में नहीं था इस खिलाड़ी का नाम, मुंबई इंडियंस से फिर भी मिला बल्लेबाजी का मौका

Latest Cricket News