1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs CSK Live Score Updates IPL 2026: मुंबई की आधी टीम लौटी पवेलियन, हार्दिक डक पर हुए आउट; यहां देखें लाइव स्कोर

MI vs CSK Live Score Updates IPL 2026: मुंबई की आधी टीम लौटी पवेलियन, हार्दिक डक पर हुए आउट; यहां देखें लाइव स्कोर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 23, 2026 06:30 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 10:44 pm IST

MI vs CSK Live Score Updates: आईपीएल 2026 के सीजन का 33वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच में वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

MI vs CSK IPL 2026 Match- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स Image Source : AFP

MI vs CSK IPL 2026 Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 33वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच में एमआई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था जिसके बाद सीएसके की टीम 20 ओवर्स में 207 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही है। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बल्लेबाजी में संजू सैमसन का कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने 54 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली, इसके अलावा गायकवाड ने 22 और ब्रेविस ने 21 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी में गजनफर और अश्विन कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए तो वहीं बुमराह-सैंटनर 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

इस टी20 लीग में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अभी तक आईपीएल का ये सीजन बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रही मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक इस सीजन 6 मुकाबले खेले हैं और उसमें वह 2 को ही जीतने में कामयाब हो सके हैं। वहीं ऐसा ही कुछ हाल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का भी देखने को मिला है जिन्होंने 6 मैच खेलने के बाद दो मैच ही जीते हैं। ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है।

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में आईपीएल के इतिहास में अभी तक एक से एक शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं, जिसके चलते दोनों टीमों के बीच अलग ही जंग मैदान पर देखने को मिलती है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें एमआई का पलड़ा थोड़ा भारी दिखता है, जिसमें दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 39 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई इंडियंस की टीम 21 मैचों को जीतने में कामयाब रही है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 18 मैचों को ही जीतने में कामयाब हो सकी है।

यहां पर देखिए दोनों टीमों की इस मैच के लिए प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस - क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स - संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी।

यहां पर देखिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट

मुंबई इंडियंस - विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक मारकंडे।

चेन्नई सुपर किंग्स - प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील होसेन, उर्विल पटेल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल