A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RR vs SRH Head to Head: हैदराबाद और राजस्थान के बीच होगी रोमांचक टक्कर, कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

RR vs SRH Head to Head: हैदराबाद और राजस्थान के बीच होगी रोमांचक टक्कर, कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि राजस्थान और हैदराबाद का आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है।

RR vs SRH- India TV Hindi
Image Source : AP RR vs SRH

RR vs SRH Head to Head: IPL 2026 का 36वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस वक्त पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में मौजूद हैं और अपना पिछला मैच जीतकर इस मैच में इस मैच में खेलने के लिए उतरेगी। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि आईपीएल में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं।

SRH vs RR: कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में अब तक राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 22 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान हैदराबाद को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम सिर्फ 9 मैच जीतने में कामयाब हो पाई है। इन आंकड़ों को देखें तो यहां फिलहाल SRH का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पिछले पांच मैच की बात करें तो वहां भी सनराइजर्स का दबदबा देखने को मिल रहा है। पांच में से SRH ने 4 मैच जीते हैं वहीं एक में राजस्थान ने बाजी मारी है। राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ आखिरी मुकाबला साल 2023 में जीता था।

आईपीएल के जारी सीजन में भी सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक मुकाबला खेला जा चुका है। उस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सामने 217 रन का टारगेट रखा था। ईशान ने इस मैच में 91 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मैच में 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। हैदराबाद की टीम इसी तरह का प्रदर्शन इस मैच में भी दोहराना चाहेगी।

RR vs SRH मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्जी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तारमाले, अमित कुमार

यह भी पढ़ें

'18 बॉल में एक भी बाउंड्री नहीं आई'- शुभमन गिल ने बताया गुजरात टाइटंस को क्यों मिली RCB के खिलाफ हार

रोहित शर्मा कब तक करेंगे वापसी? SRH के खिलाफ मैच से पहले फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News