1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. '18 बॉल में एक भी बाउंड्री नहीं आई'- शुभमन गिल ने बताया गुजरात टाइटंस को क्यों मिली RCB के खिलाफ हार

'18 बॉल में एक भी बाउंड्री नहीं आई'- शुभमन गिल ने बताया गुजरात टाइटंस को क्यों मिली RCB के खिलाफ हार

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 25, 2026 06:49 am IST,  Updated : Apr 25, 2026 06:51 am IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। GT के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि उन्हें क्यों इस मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा।

Shubman Gill & Sai Sudharshan- India TV Hindi
शुभमन गिल & साई सुदर्शन Image Source : AP

गुजरात टाइटंस की टीम को आईपीएल 2026 के 34वें मैच में RCB के खिलाफ 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB के सामने 206 रनों का टारगेट रखा था। गुजरात के लिए इस मैच में साई सुदर्शन ने शतक लगाया और लेकिन बाकी के बल्लेबाज आखिरी ओवर में बड़े शॉट्स खेलने में नाकाम रहे, ऐसे में मैच के बाद GT के कप्तान शुभमन गिल ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर पर फोड़ दिया। उनका मानना है कि इस मैच में उनकी टीम को हार इसलिए मिली, क्योंकि बल्लेबाजी के समय डेथ ओवर्स के तीन ओवरों में उनकी टीम ने एक भी बाउंड्री नहीं लगाई। 

RCB से मैच हारने के बाद शुभमन गिल ने क्या कहा?

शुभमन ने वॉशिंगटन सुंदर के कैच छोड़ने पर भी बात की। दरअसल विराट इस मैच में वह शून्य पर आउट हो सकते थे, लेकिन जीवनदान मिलने के बाद उन्होंने 44 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि मुझे लगता है, 16वें से 19वें ओवर तक, उन तीन ओवरों में, हम कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए और हमें उतने रन नहीं मिले जितने हम चाहते थे। मुझे लगता है कि वे तीन ओवर हमारे लिए बहुत जरूरी थे। मेरा मतलब है, पावरप्ले के आखिर में, मुझे लगता है कि हम अच्छी पोजिशन में थे। मिडिल ओवर्स और डेथ ओवर्स में रन बनाना बहुत जरूरी था, लेकिन मुझे लगता है कि इस मैच में हम वो काम सही से नहीं कर पाए।

विराट कोहली का कैच छोड़ना GT को पड़ा महंगा

विराट कोहली का कैच छोड़ने पर शुभमन ने कहा कि जब किसी बल्लेबाज का कैच फील्डर से छूट जाता है उसके बाद हमेशा, फील्डर के लिए वापसी करना मुश्किल होता है। लेकिन मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि आप गेम में कैसे वापस आते हैं और हमारे पास गेंदबाजी के दौरान वापसी करने का मौका था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम लगातार लेंथ बॉल हिट कर पाए, इस विकेट पर बड़े शॉट्स लगाना मुश्किल था। लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि हम सही एरिया में गेंदबाजी नहीं कर पाए और सामने वाली टीम के बल्लेबाजों ने उसका फायदा उठाया और हमें अंत में हार मिली।

शुभमन ने की सुदर्शन की तारीफ

साई सुदर्शन के शतक पर गिल ने कहा कि वह पिछले कुछ मैचों में जिस तरह से खेले, उससे काफी परेशान था, लेकिन मुझे लगता है कि उसने अच्छी तरह से कवर अप किया, लेकिन अगले मैच में, उम्मीद है, वह मुझे पावरप्ले में थोड़ी और स्ट्राइक देगा। आपको बता दें कि साई सुदर्शन ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी और वह 58 बॉल पर 100 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाए। गिल ने इस मैच में 24 बॉल पर 32 रन बनाए।

यह भी पढ़ें

IPL Orange Cap: विराट कोहली ने मारी लंबी छलांग, बन गए नंबर 1, शुभमन गिल भी टॉप-5 में

IPL 2026 Points Table: आरसीबी जीत के बावजूद नहीं हासिल कर सकी नंबर-1 की कुर्सी, GT को हुआ नुकसान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल