1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR के वार्म-अप मैच में सार्थक रंजन ने मचाया तहलका, 231 की स्ट्राइक रेट से ठोक दिए इतने रन

KKR के वार्म-अप मैच में सार्थक रंजन ने मचाया तहलका, 231 की स्ट्राइक रेट से ठोक दिए इतने रन

सार्थक रंजन ने आईपीएल 2026 से पहले केकेआर के लिए इंट्रा स्क्वॉड मैच में कमाल बैटिंग की है। उन्होंने 16 बॉल में 37 रन की तूफानी पारी खेली।

KKR Intra Squad Match- India TV Hindi
Image Source : SCREENGRAB/X@KKRIDERS केकेआर इंट्रा स्क्वॉड मैच

Sarthak Ranjan Batting: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2026 के लिए जमकर तैयारी कर रही है। सीजन शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजी ने 20 मार्च को एक इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला, जिसमें बिहार के सांसद पप्पू यादव के बेटे ने तहलका मचा दिया। इस प्रैक्टिस मैच में पर्पल नाइट्स और गोल्डन नाइट्स की टीमें आमने-सामने थी। सार्थक रंजन ने गोल्डन नाइट्स के लिए बैटिंग करते हुए 16 गेंदों में 37 रन कूटे। उन्होंने अपनी पारी में गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

वैभव अरोड़ा के एक ओवर में सार्थक रंजन ने ठोके 20 रन

दाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए थे। सार्थक ने क्रीज पर आते ही बॉलर्स की धुनाई कर दी। उन्होंने पर्पल नाइट्स के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा के एक ही ओवर में 20 रन ठोक दिए। सार्थक ने वैभव के ओवर में दो छक्के और दो चौके लगाए। इसके बाद उन्होंने अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी के खिलाफ भी रन बनाए। अंत में उन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने आउट किया। वह 16 बॉल में 5 चौके और दो छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए और उनका स्ट्राइक रेट 231.25 का रहा।

DPL 2025 में सार्थक रंजन ने की थी शानदार बल्लेबाजी

सार्थक रंजन की बात करें तो वह अपना घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेलते हैं। उन्होंने अबतक महज 2 फर्स्ट क्लास मैच और 7 लिस्ट ए मुकाबले और पांच टी20 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। दिल्ली प्रीमियर लीग के पीछले सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और वहां उन्होंने ताबड़तोड़ शतक भी लगाया था। DPL 2025 में उन्होंने 449 रन बनाए थे, वहां उनका स्ट्राइक रेट भी 146.7 का रहा था। इस दौरान वह 44 चौके और 21 छक्के लगाने में कामयाब रहे थे। उन्होंने इस सीजन में एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे। अब देखना ये होगा कि सार्थक को इस सीजन केकेआर के लिए खेलने का मौका मिलता है या नहीं।

प्रैक्टिस मैच में रिंकू सिंह ने भी की अच्छी बैटिंग

गोल्डन नाइट्स के लिए इस मुकाबले में सार्थक रंजन के अलावा टिम सीफर्ट, रिंकू सिंह और नेट बॉलर आर एम्ब्रीस ने अच्छी बैटिंग की। सीफर्ट ने 13 बॉल में 30 रन बनाए। वहीं रिंकू सिंह ने 25 बॉल में 40 और आर एम्ब्रीस ने 26 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए। 20 ओवर में गोल्डन नाइट्स की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाने में कामयाब रही। अब पर्पल नाइट्स की टीम इस टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें

मथीशा पथिराना के फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, KKR के कोच ने बताया कब तक होंगे फिट

IPL 2026 से पहले CSK की बढ़ी टेंशन, अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर बना सस्पेंस

Latest Cricket News