1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 से पहले CSK की बढ़ी टेंशन, अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर बना सस्पेंस

IPL 2026 से पहले CSK की बढ़ी टेंशन, अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर बना सस्पेंस

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 20, 2026 05:33 pm IST,  Updated : Mar 20, 2026 05:39 pm IST

IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले प्लेयर्स के चोटिल होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई की मुश्किलें भी लगातार बढ़ रही हैं। CSK का एक खिलाड़ी पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।

Chennai Super Kings (CSK)- India TV Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स Image Source : AP

IPL 2026 का आगाज होने में सिर्फ 8 दिनों का वक्त बाकी रह गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। CSK के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट की वजह से पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। एलिस के बाहर होने से CSK की बॉलिंग काफी कमजोर नजर आ रही है। वहीं अब एक और प्लेयर के खेलने पर सस्पेंस बन गया है। इस खिलाड़ी को CSK ने सीजन की शुरुआत से पहले ऑक्शन में खरीदा था।

अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं मैथ्यू शॉर्ट

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं और अभी तक इससे उबर नहीं सके हैं। इसके चलते वो टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनको कुछ दिनों पहले ही घरेलू टूर्नामेंट में खेलने के दौरान चोट लगी थी। इस वजह से वो अब चेन्नई के लिए कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। शॉर्ट एक लंबे कद के विस्फोटक बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी में भी अपना योगदान दे सकते हैं।

CSK ने मैथ्यू शॉर्ट को 1.5 करोड़ में खरीदा

मैथ्यू शॉर्ट उन 9 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें CSK ने आईपीएल 2026 से पहले हुए ऑक्शन में खरीदा था। ऑस्ट्रेलियाई स्टार प्लेयर को चेन्नई ने उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये में ही खरीदा था। इससे पहले वो आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के लिए 6 मैच खेल चुके थे। शॉर्ट के अलावा कई और ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर इस सीजन में शुरुआती मैच मिस करने वाले हैं। वहीं नाथन एलिस और जैक एडवर्ड्स (SRH) पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जबकि पैट कमिंस (SRH), जॉश हेजलवुड (RCB) और मिचेल स्टार्क (DC) जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज भी कुछ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ये सभी प्लेयर्स अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं।

30 मार्च को होगा CSK का पहला मैच

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो फ्रेंचाइजी इस सीजन अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं CSK का अगला मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स, 5 अप्रैल को RCB और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। अब देखना ये होगा इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें

IPL 2026 में धोनी सबसे उम्रदराज तो वैभव सूर्यवंशी हैं युवा खिलाड़ी, दोनों के बीच की उम्र का अंतर कर देगा आपको हैरान

LSG SWOT Analysis: कागजों पर खतरनाक है ऋषभ पंत की टीम, क्या मैदान पर उसे उतारने में होंगे कामयाब?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल