1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 में धोनी सबसे उम्रदराज तो वैभव सूर्यवंशी हैं युवा खिलाड़ी, दोनों के बीच की उम्र का अंतर कर देगा आपको हैरान

IPL 2026 में धोनी सबसे उम्रदराज तो वैभव सूर्यवंशी हैं युवा खिलाड़ी, दोनों के बीच की उम्र का अंतर कर देगा आपको हैरान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 20, 2026 02:02 pm IST,  Updated : Mar 20, 2026 02:03 pm IST

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जहां एमएस धोनी हैं तो वहीं युवा प्लेयर वैभव सूर्यवंशी। दोनों को ही मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

MS Dhoni And Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
एमएस धोनी और वैभव सूर्यवंशी। Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको खेलते हुए देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें एक नाम आईपीएल के डेब्यू सीजन से इसका हिस्सा रहने वाली एमएस धोनी तो वहीं दूसरा नाम वैभव सूर्यवंशी का है। दोनों ही खिलाड़ी ऐसे हैं कि जब वह मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो फैंस की नजरें फिर उनके खेल से हटती नहीं हैं। आईपीएल 2026 में यदि सबसे उम्रदराज खिलाड़ी को लेकर बात की जाए तो उसमें इस बार एमएस धोनी का नाम सबसे पहले है, जबकि सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर वैभव सूर्यवंशी का नाम है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के बीच में उम्र का जो अंतर है वह आपको भी हैरान कर देगा।

धोनी और वैभव सूर्यवंशी के बीच है 10855 दिन का अंतर

एमएस धोनी जिनका जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था, जिसके बाद अभी उनकी उम्र 20 मार्च तक 44 साल 256 दिनों की हो चुकी है। वहीं वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात की जाए तो उनका जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था और उनकी 20 मार्च तक उम्र 14 साल 358 दिन की है। ऐसे में धोनी की उम्र दिनों में देखी जाए तो वह 16327 दिन की है, जबकि वैभव सूर्यवंशी की उम्र दिनों के मामले में 5472 दिन की है। अब आईपीएल 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी धोनी और सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के बीच की उम्र के अंतर को दिनों के मामले में देखा जाए तो वह 10855 दिन का अंतर है। ऐसे में जब दोनों ही खिलाड़ी एक-दूसरे की टीम के खिलाफ खेलने उतरेंगे तो उसे देखने के लिए फैंस की नजरें भी टिकी रहने वाली हैं।

सूर्यवंशी के लिए ये आईपीएल सीजन रहने वाला है काफी अहम

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के पिछले सीजन में जब डेब्यू किया था, तो उन्होंने अपने आक्रामक खेल से सभी को चौंका दिया था। वहीं इसके बाद यूथ क्रिकेट में भी पिछले एक साल में वैभव के बल्ले का कमाल देखने को मिला है। वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 का सीजन काफी अहम रहने वाला है, क्योंकि इस बार उन्हें लगभग सभी मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा जिसमें उनके पास अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका रहने वाला है। हालांकि इस बार उनके खिलाफ विरोधी टीमें बेहतर तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगी तो ऐसी स्थिति में वह किस तरह का प्रदर्शन करते हैं इसको लेकर सभी की नजरें रहेंगी।

ये भी पढ़ें

KKR को IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले मिली गुड न्यूज, फिट हुआ स्टार खिलाड़ी

संजू सैमसन और एमएस धोनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान दिखे बातचीत करते हुए, VIDEO हुआ वायरल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल