A
Hindi News खेल क्रिकेट IPL 2026: सीजन के पहले ही मुकाबले में होगा बड़ा धमाका, इन दो टीमों के बीच मैच

IPL 2026: सीजन के पहले ही मुकाबले में होगा बड़ा धमाका, इन दो टीमों के बीच मैच

आईपीएल 2026 का शेड्यूल जल्द जारी किया जा सकता है। इस पहले मैच को लेकर खबर सामने आई है, जिससे पता चलता है कि धमाका होगा। पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा।

virat kohli- India TV Hindi Image Source : PTI विराट कोहली

आईपीएल 2026 का इंतजार इस वक्त काफी बेसब्री से हो रहा है। इस महीने के आखिर में इसका आगाज हो जाएगा, हालां​कि अभी तक बीसीसीआई ने शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है। इस बीच पहले मैच को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। अगर आपको लगता है कि पिछले साल के फाइनलिस्ट आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच पहला मैच होगा तो आप गलत साबित हो सकते हैं। ऐसा लगता है कि आईपीएल के पहले मैच के लिए बीसीसीआई ने कुछ अलग ही प्लान तैयार किया है। 

28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का नया सीजन, जल्द जारी हो सकता है शेड्यूल

इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। अब इसके शुरू होने में 20 दिन से भी कम का वक्त बचा है, लेकिन शेड्यूल अभी नहीं आ सका है। इस बीच बीसीसीआई की ओर से इस बात की जानकारी दी गई थी कि 12 मार्च को शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा, लेकिन ये पूरे सीजन के लिए नहीं होगा। 20 या​ फिर 30 दिन के लिए शेड्यूल आ सकता है। बचे हुए सीजन का शेड्यूल बाद में आएगा। इस बीच पहले मैच को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 

आरसीबी और सीएसके के बीच हो सकता है आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला

आमतौर पर माना जाता है कि पिछले सीजन की जो फाइनलिस्ट होती हैं, उनके बीच ही पहला मुकाबला कराया जाता है। हालांकि कुछ एक बार इस परम्परा को तोड़ा भी गया है, इस दफा भी ऐसा ही कुछ होते हुए नजर आता है। क्रिकबज के हवाले से पता चला है कि पहला मुकाबला सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स और आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच कराया जा सकता है। पिछले साल की फाइनलिस्ट आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। आरसीबी तो पहला मुकाबला खेलेगी, लेकिन उसके सामने पंजाब नहीं, बल्कि चेन्नई की टीम होगी। हालांकि इसकी पुष्टि तभी होगी, जब बीसीसीआई पूरे शेड्यूल का ऐलान कर देगी। 

पंजाब की टीम 29 मार्च को जीटी के खिलाफ खेलेगी अपना मैच 

बीसीसीआई की कोशिश रहती है कि आईपीएल का पहला मुकाबला ब्लाक​बस्टर हो। इसलिए दो बड़ी टीमों के बीच पहला मैच कराया जा सकता है। वैसे तो सभी टीमों की अपनी अपनी फैंन फॉलोइंग है, लेकिन सीएसके, आरसीबी, मुंबई इंडियंस और केकेआर के फैंस ज्यादा माने जाते हैं। इसलिए दो टीमों के बीच बड़ा मुकाबला बीसीसीआई पहले ही दिन कराना चाहता है। इस बीच अगर पंजाब किंग्स की बात की जाए तो ये टीम 29 मार्च को टीम अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने होमग्राउंड मुल्लांपुर में खेलती हुई नजर आ सकती है। आपको फिर से याद दिला दें कि पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु में हो सकता है। हालांकि अब से कुछ ही घंटे बाद बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 के बाद पहली बार कब आएगी रैंकिंग, जान लीजिए

भारतीय खिलाड़ी को आईसीसी ने सुनाई सजा, टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में हुई थी घटना

Latest Cricket News