आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 समाप्त हो चुका है। करीब एक महीने तक चले रोमांच के बाद टीम इंडिया ने फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हरा दिया और खिताब अपने नाम कर लिया। वैसे तो जल्द ही फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट का आगाज हो जाएगा, लेकिन टीम इंडिया फिलहाल आराम करेगी। इस बीच इंतजार किया जा रहा है आईसीसी रैंकिंग का। चलिए आपको बताते हैं कि आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग कब जारी की जाएगी।
संजू सैमसन और ईशान किशन को हो सकता है फायदा
टीम इंडिया के प्लेयर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए टी20 विश्व कप 2026 के खिताब पर कब्जा किया है। फाइनल में खास तौर पर संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाने का काम किया है, इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि उनकी रैंकिंग में इजाफा होगा। अभिषेक शर्मा तो काफी पहले से ही आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं। हालांकि उनके लिए शुरुआती कुछ मैच अच्छे नहीं गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी की। पूरे टूर्नामेंट के दौरान ईशान किशन ने दो अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
अभिषेक शर्मा बने रहेंगे टी20 के नंबर एक बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा अभी भी पहले नंबर के बल्लेबाज बने रहेंगे, क्योंकि वे दूसरे नंबर के बल्ले से काफी आगे निकल गए थे। हालांकि अब वे अंतर थोड़ा कम जरूर हो सकता है। इस बीच आपको बता दें कि बुधवार को यानी 11 मार्च को टी20 विश्व कप 2026 के बाद पहली बार आईसीसी की ओर से नई और ताजा रैंकिंग जारी की जाएगी। इसमें काफी कुछ उलटफेर होने की उम्मीद है। 11 मर्च से ही फिर से इंटरनेशनल मैच शुरू हो जाएंगे। पाकिस्तान और बांग्लादेश वनडे क्रिकेट के लिए मैदान में उतरेंगे।
संजू सैमसन भी लगा सकते हैं लंबी छलांग
संजू सैमसन पिछली की अपडेट की गई रैंकिंग में ही करीब 25 अंकों की छलांग लगाकर 40वें नंबर पर पहुंच गए थे। इस बात तो वे और भी लंबी छलांग लगा सकते हैं। ऐसे में उनकी रैंकिंग बढ़ना करीब करीब पक्का है। ईशान किशन नंबर चार और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर सात पर हैं। कप्तान सूर्या फाइनल में बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए थे, इसलिए उन्हें हल्का सा नुकसान होते हुए नजर आ सकता है। देखना होगा कि नई रैंकिंग में क्या कुछ नया होता है।
यह भी पढ़ें
भारतीय खिलाड़ी को आईसीसी ने सुनाई सजा, टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में हुई थी घटना
IPL 2026 के लिए कब होगा शेड्यूल का ऐलान, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया क्यों हो रही है देरी