1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीरीज से पहले टीम को लगा करारा झटका, प्रमोशनल शूट में प्लेयर का कंधा डिस्लोकेट

सीरीज से पहले टीम को लगा करारा झटका, प्रमोशनल शूट में प्लेयर का कंधा डिस्लोकेट

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 19, 2026 09:32 am IST,  Updated : Sep 19, 2026 09:32 am IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अक्टूबर में एक लंबी सीरीज शुरू हो रही है। इससे पहले पता चला है कि न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी रचिन रवींद्र का कंधा डिस्लोकेट हो गया है। उनके इस सीरीज में खेलने की संभावना काफी कम है।

rachin ravindra- India TV Hindi
रचिन रवींद्र Image Source : AP

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त एशियन गेम्स में खेलने की तैयारी कर रही है। जल्द ही जापान से एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा, इसके बाद टीम इंडिया एशियन गेम्स में अपने मिशन की शुरुआत करेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच भी वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है। इसके बाद भारतीय टीम लंबी सीरीज के लिए न्यूजीलैंड जाएगी। इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान तो अभी तक नहीं हुआ, लेकिन न्यूजीलैंड के लिए मुश्किलें खड़ी होती नजर आ रही हैं। पता चला है कि न्यूजीलैंड के युवा और स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र का कंधा डिस्लोकेट हो गया है। इससे उनके भारत के खिलाफ खेलने को लेकर सस्पेंस बन गया है। 

अक्टूबर में शुरू होगी भारत और न्यूजीलैंड के बीच लंबी सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होगा। इसमें अब करीब एक ही महीने का वक्त बचा हुआ है। इस बीच पता चला है कि रचिन रवींद्र एक प्रमोशन शूट के दौरान चो​टिल हो गए हैं। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में प्रमोशनल शूट चल रहा था, इसी दौरान वे एक ड्राइविंग कैच लेने गए, लेकिन इसी दौरान उनका कंधा खिसक गया। इस बीच अभी ये पता नहीं चल पाया है कि वे कितने समय तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे। लेकिन एक महीने के भीतर वे पूरी तरह से फिट हो जाएंगे, इसकी संभावना काफी कम है। भारतीय टीम तो इस एक महीने के दौरान लगातार क्रिकेट खेलेगी, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम सीधे अक्टूबर में ही मैदान में उतरेगी। 

एक महीने के भीतर पूरी तरह से ठीक होना काफी मुश्किल

रचिन रवींद्र का जब कंधा डिस्लोकेट हो गया तो उन्हें मेडिकल स्पेशलिस्ट के पास ले जाया गया, जहां उनकी जांच की जा रही है। इस बीच अभी तक न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से भारत के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही टीम सामने आ जाएगी, इसमें रचिन रवींद्र का नाम होना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। 

अब तक ऐसा रहा है रचिन रवींद्र का प्रदर्शन

खास बात ये भी है कि रचिन रवींद्र न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। उन्होंने अब तक 24 टेस्ट मैच खेलकर 1865 रन बनाए हैं, वहीं वनडे में उन्होंने अब तक 39 मैच खेलकर 1424 रन बनाने में कायमाबी हासिल की है। रवींद्र ने 52 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 759 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ अब तक पांच टेस्ट मैच खेलकर रवींद्र ने 309 रन बनाए हैं, इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वनडे में उन्होंने भारत के खिलाफ चार मैच खेलकर 131 रन बनाए हैं। सात टी20 इंटरनेशनल मैच भारत के खिलाफ खेलकर रवींद्र 89 रन बनाने में ही कायमाब हुए हैं।

यह भी पढ़ें 

ऑस्ट्रेलिया ने 2 साल बाद जीती सीरीज, दूसरे वनडे में कंगारू ऑलराउंडर ने तोड़ा 24 साल पुराना रिकॉर्ड

शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, WT20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे छक्के लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज बनी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल