A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: RCB vs SRH मैच का सबसे सस्ता और मंहगा टिकट कितने का है? जानिए कैसे कर पाएंगे बुक

IPL 2026: RCB vs SRH मैच का सबसे सस्ता और मंहगा टिकट कितने का है? जानिए कैसे कर पाएंगे बुक

IPL 2026 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिडंत होगी। 28 मार्च को बेंगलुरु में ये मुकाबला खेला जाएगा।

RCB vs SRH- India TV Hindi
Image Source : AP रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

RCB vs SRH, IPL 2026: IPL 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। IPL के 19वें सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी, जिसको लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। पिछले साल चैंपियन बनने के बाद से RCB की टीम का आत्मविश्वास 7वें आसमान पर है। ऐसे में चैंपियन टीम का लक्ष्य घरेलू मैदान पर जीत से अपने अभियान का आगाज करने पर होगा। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश डिफेंडिंग चैंपियन को हराकर बड़ा उलटफेर करने की होगी। कुल मिलाकर पहले ही मैच में जबरदस्त और कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।

ऑनलाइन बिक रहे टिकट

RCB बनाम SRH मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। ऐसे में हजारों की तादाद में फैंस के स्टेडियम में पहुंचने की उम्मीद है। अब सवाल उठता है कि RCB बनाम SRH मैच का टिकट कैसे और कितने रुपये में खरीद सकते हैं। दरअसल, IPL 2026 के पहले मैच के टिकट को खरीदने को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त होड़ मची हुई है, क्योंकि अब सिर्फ 3 दिन बचे हैं। यही वजह है कि इस मैच के टिकट ऑनलाइन धड़ाधड़ बिक रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऑफिशियल वेबसाइट royalchallengers.com पर मैच के टिकट उपलब्ध हैं। फैंस ऑनलाइन पेमेंट के जरिए टिकट खरीद सकते हैं।

फैंस को ढीली करनी होगी जेब

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की वेबसाइट पर टिकट सेक्शन में जाकर पहले मैच के टिकट खरीदे जा सकते हैं। इस मैच का सबसे सस्ते टिकट का दाम 3750 रुपये रखा गया है, जबकि सबसे महंगा टिकट 47000 रुपये का है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस मैच को लेकर कितने ज्यादा उत्साहित हैं। जिस रफ्तार से टिकट बिक रहे हैं, उसे देखते हुए कभी भी टिकट सोल्ड आउट हो सकते हैं।

दोनों टीमों का स्क्वाड

RCB: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब बेथेल, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, नुवान तुषारा, रसिख सलाम डार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान।

SRH: पैट कमिंस (कप्तान), नीतीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, एस रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, ट्रेविस हेड, शिवम मावी, क्रायंस फुलेट्रा, प्रफुल हिंगे, अमित कुमार, ओंकार तुकाराम तरमले, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, ब्रायडन कार्स, सलिल अरोड़ा, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), ईशान किशन (कार्यवाहक कप्तान और विकेटकीपर), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पेन और कामिंदु मेंडिस।

​यह भी पढ़ें:

'रियान पराग को राजा की तरह ट्रीट किया जा रहा है'- RR के कप्तान बनाए जाने पर भड़के पूर्व भारतीय दिग्गज

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेड‍ियम में 11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली, RCB ने इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

Latest Cricket News