A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ी ने खेली बवंडर पारी, 69 गेंदों में जड़ दिए 195 रन; लगाए 21 छक्के

IPL 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ी ने खेली बवंडर पारी, 69 गेंदों में जड़ दिए 195 रन; लगाए 21 छक्के

आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने में अब सिर्फ कुछ दिनों का ही समय बचा है, तो वहीं कुछ ऐसे भी प्लेयर हैं जो पिछले सीजन तो इस लीग का हिस्सा थे, लेकिन इस बार ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। इसी में एक नाम स्वास्तिक चिकारा का शामिल है जो पिछले सीजन आरसीबी स्क्वाड में थे अब उन्होंने एक ऐसी पारी खेली है जिससे सभी का ध्यान जरूर खींचा है।

Swastik Chikara With Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM SWASTIK CHIKARA स्वास्तिक चिकारा

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होगा जिसमें पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन को लेकर हुए मिनी प्लेयर ऑक्शन के बाद सभी टीमों के स्क्वाड में कुछ बदलाव भी हुए हैं और उसमें से कई ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो पिछले सीजन आईपीएल का हिस्सा थे, लेकिन अब इस बार किसी भी टीम में नहीं चुने गए हैं। इसी में एक नाम 20 साल के खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा का शामिल है जो पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे, लेकिन ऑक्शन से पहले उनको फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया और फिर वह अनसोल्ड रहे। स्वास्तिक ने अब एक ऐसी पारी खेली है, जिसने सभी का ध्यान उनकी तरफ खींचा है।

स्वास्तिक चिकारा दोहरा शतक लगाने से सिर्फ 5 रनों से चूके

अयोध्या प्रीमियर लीग 2026 में स्वास्तिक चिकारा गोमती थंडर टीम की तरफ से खेल रहे हैं, जिसमें 22 मार्च को उनकी टीम का मुकाबला हिंडन टाइटंस से था। इस मैच में स्वास्तिक चिकारा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जिसमें वह ओपनिंग में उतरे और ऐसी यादगार पारी खेल दी जिसको लेकर कल्पना करना भी काफी मुश्किल काम है। स्वास्तिक ने इस मैच में 69 गेंदों का सामना किया जिसमें उनके बल्ले से नाबाद 195 रनों की पारी देखने को मिली। इस दौरान स्वास्तिक ने जहां 21 छक्के लगाए तो वहीं 11 चौके भी देखने को मिले। स्वास्तिक चिकारा के स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वह 282.61 का देखने को मिला। स्वास्तिक की पारी के दम पर उनकी टीम गोमती थंडर 20 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 307 रन बनाने में कामयाब रही।

आईपीएल में अभी भी डेब्यू मैच का है इंतजार

स्वास्तिक चिकारा को लेकर बात की जाए तो वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आते हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 के मिनी प्लेयर ऑक्शन में खुद को 30 लाख रुपए के बेस प्राइस में रजिस्टर करवाया था, लेकिन उनको लेकर किसी भी टीम ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। इससे पहले साल 2024 के आईपीएल सीजन में स्वास्तिक को दिल्ली कैपिटल्स ने अपना हिस्सा बनाया था, जबकि साल 2025 के सीजन में वह आरसीबी की स्क्वाड का हिस्सा रहे थे। हालांकि इन दोनों टीमों का हिस्सा रहने के बाद भी स्वास्तिक चिकारा को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

ये भी पढ़ें

SRH के प्रैक्टिस मैच में कप्तान ईशान किशन को अपने खिलाड़ी के गुस्से का करना पड़ा सामना, सैंडऑफ का VIDEO हुआ वायरल

VIDEO: रोहित शर्मा का डांस मूव हुआ वायरल, ‘एक खोका, दो खोका चार खोका’ गाने पर जमकर थिरके हिटमैन

Latest Cricket News