इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिसमें सभी 10 टीमों ने प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत काफी पहले से कर दी थी। इसी बीच 5 बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस ने 21 मार्च की शाम को अपने फैंस के साथ एक इवेंट का आयोजन किया था, जिसमें उनके स्क्वाड में शामिल अधिकतर सभी खिलाड़ी वहां पर पहुंचे थे। इस फैन मीट इवेंट में हिटमैन रोहित शर्मा को लेकर दीवानगी साफतौर पर देखने को मिली, जिसमें उन्होंने अपने डांस मूव से पूरी महफिल को लूट लिया। रोहित इस इवेंट में अपने परिवार के साथ पहुंचे थे, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ भी खेलते हुए नजर आए।
रैपर डिवाइन के गाने पर खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के फैन मीट इवेंट में रैपर डिवाइन भी पहुंचे थे, जिसमें उनके फेमस गाने ‘एक खोका, दो खोका चार खोका’ को जैसे ही उन्होंने गाना शुरू किया तो इसपर रोहित शर्मा खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। रोहित पहले अपनी बेटी को साथ लिए हुए थे, जिसमें इस गाने के बजते ही उन्होंने तिलक वर्मा को अपनी बेटी समायरा थमा दी और फिर इस गाने को पूरी तरह से मस्ती के अंदाज में एंजॉय करते हुए नजर आए। अब रोहित शर्मा के इस डांस मूव का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
रोहित शर्मा के फॉर्म पर रहेगी सभी की नजरें
आईपीएल 2025 के सीजन में रोहित शर्मा का फॉर्म उतना खास नहीं देखने को मिला था, जिसमें वह अधिकतर मुकाबलों में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते हुए नजर आए थे। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा का फॉर्म इस सीजन काफी अहम रहने वाला है यदि उन्हें छठी बार ट्रॉफी को अपने नाम पर करना है। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में अपने अभियान का आगाज 29 मार्च को करेगी जिसमें उसे पहला मुकाबला अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है। पिछले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में तो पहुंची थी, लेकिन दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिससे उनका सफर उसी के साथ खत्म हो गया।
ये भी पढ़ें
IPL 2026: लंबी होती जा रही है इंजर्ड प्लेयर्स की लिस्ट, अब तक इतनी टीमों को लग चुका है झटका
अभिषेक शर्मा ने मचाया बल्ले से तहलका, प्रैक्टिस मैच में खेली 94 रन की पारी, ईशान किशन भी चमके