1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभिषेक शर्मा ने मचाया बल्ले से तहलका, प्रैक्टिस मैच में खेली 94 रन की पारी, ईशान किशन भी चमके

अभिषेक शर्मा ने मचाया बल्ले से तहलका, प्रैक्टिस मैच में खेली 94 रन की पारी, ईशान किशन भी चमके

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 21, 2026 08:10 pm IST,  Updated : Mar 21, 2026 09:45 pm IST

IPL 2026 से पहले कुछ टीमें इन दिनों इंट्रा स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच खेल रही हैं। 21 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी प्रैक्टिस मैच खेला, जिसमें टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की।

अभिषेक शर्मा- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : AP

Abhishek Sharma in Practice Match: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 से पहले फॉर्म में आ चुके हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने एक इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन ईशान किशन इस मुकाबले में फ्लॉप रहे। 28 मार्च से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिए अभिषेक समेत सनराइजर्स के खिलाड़ी जमकर तैयारी कर रहे हैं और इसी तैयारी के सिलसिले में टीम ने एक प्रैक्टिस मैच खेला। ये इंट्रा स्क्वॉड मैच टीम में मौजूद प्लेयर्स के बीच खेला गया था।

प्रैक्टिस मैच में चला अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का बल्ला

इस प्रैक्टिस मैच में अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज एक ही टीम में थे। ईशान किशन की टीम को इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। ईशान और अभिषेक की जोड़ी ने इस मुकाबले में टीम के लिए पारी का आगाज किया। लेकिन वो टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए। ईशान इस प्रैक्टिस मुकाबले की पहली पारी में 14 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन अभिषेक शर्मा ने शुरुआत ही इस मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की। ईशान किशन ने दूसरी पारी में भी बैटिंग की और वहां उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में 25 बॉल में 72 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा ने 27 बॉल में पूरा किया अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में सिर्फ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उन्होंने फिफ्टी लगाने के बाद काफी तेज गति से रन बनाए। स्पिनर हो या पेसर, अभिषेक ने किसी भी बॉलर को सेट नहीं होने दिया। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान जमकर चौकों और छक्कों की बारिश की। अंत में अभिषेक सिर्फ 42 गेंदों में 94 रन बनाकर आउट किया। उन्हें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स ने आउट किया। SRH ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए।

SRH के पास है धाकड़ बल्लेबाजों की फौज

SRH की बात करें तो उनके पास इस आईपीएल सीजन के लिए धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं। उनकी बैटिंग लाइन अप किसी भी बॉलिंग अटैक के सामने 250 रन बना सकती है। टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन जैसे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मौजूद हैं। अभिषेक और ईशान ने हाल ही में टीम इंडिया के वर्ल्ड कप विनिंग अभियान में अहम भूमिका निभाई थी। अब देखना ये होगा कि इस आईपीएल सीजन में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को इस चीज से दूर रखना चाहते हैं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, बताया क्या रहेगी उनकी भूमिका

KKR को लगा एक और बड़ा झटका, हर्षित राणा के बाद अब ये भारतीय तेज गेंदबाज हुआ बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल