1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2027 प्लेयर ऑक्शन की तारीख तय! गोवा में इस दिन हो सकता है Auction का आयोजन

IPL 2027 प्लेयर ऑक्शन की तारीख तय! गोवा में इस दिन हो सकता है Auction का आयोजन

इंडियन प्रीमियर लीग का साल 2027 में 20वां सीजन खेला जाना है, जिसको लेकर बीसीसीआई ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें प्लेयर ऑक्शन का आयोजन गोवा में 16 दिसंबर को कराया जा सकता है।

IPL Auction- India TV Hindi
Image Source : ANI आईपीएल ऑक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को लेकर एकतरफ जहां सभी फ्रेंचाइजियों ने अभी से साल 2027 में खेले जाने वाले 20वें सीजन को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं तो वहीं बीसीसीआई ने भी प्लेयर ऑक्शन को लेकर वेन्यू तय करने के साथ अब तारीख को भी तय कर दिया है। इस बार मिनी प्लेयर ऑक्शन का आयोजन होना है जिसको लेकर बीसीसीआई ने पहले ही गोवा में इसे आयोजित करने का फैसला लिया था, जिसके बाद अब यह 16 दिसंबर को आयोजित किए जाने की बात सामने आई है। इससे पहले बीसीसीआई पिछले कुछ ऑक्शन में विदेश में ही आयोजित कर रहा था, लेकिन इस बार उन्होंने इसे देश में कराने का फैसला लिया जिसमें गोवा को चुना गया है।

कई फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई से मैसेज मिलने की पुष्टि

आईपीएल ऑक्शन को लेकर क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इसे 16 दिसंबर को गोवा के एक फाइव-स्टार होटल आयोजित कराना तय किया गया है। इसको लेकर यह जानकारी 17 अक्टूबर को BCCI की लॉजिस्टिक्स टीम द्वारा भेजे गए एक व्हाट्सएप मैसेज से सामने आई है। तारीख और जगह की पुष्टि करने वाला कोई औपचारिक ईमेल अभी तक फ्रेंचाइजी मालिकों या सीईओ को नहीं भेजा गया है। BCCI के व्हाट्सएप मैसेज में लिखा है कि IPL 2027 प्लेयर ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को ITC ग्रैंड गोवा में होगा और ऑक्शन की ब्रीफिंग 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस मैसेज को लेकर कई IPL फ्रेंचाइजियों ने BCCI से यह मैसेज मिलने की पुष्टि की है।

जल्द ही बीसीसीआई से ऑफिशियल जानकारी फ्रेंचाइजियों को भेजा जाएगी

बीसीसीआई की लॉजिस्टिक्स टीम द्वारा भेजे गए इस मैसेज को लेकर यह बताया गया है कि इसे केवल गोवा के लिए लॉजिस्टिक्स और यात्रा बुकिंग की सुविधा के उद्देश्य से भेजा गया है। आगे चलकर तारीख बदली जाएगी या नहीं यह इसको लेकर कुछ तय नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही IPL मालिकों और CEO को इस बारे में ऑफिशियल जानकारी दे दी जाएगी। आपको बता दें कि भारतीय टीम इस दौरान घर पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही होगी, जिसमें 16 दिसंबर को उसे बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलना है।

ये भी पढ़ें

'इससे खिलाड़ी का आत्मविश्वास टूटता है', यशस्वी जायसवाल को वनडे स्क्वॉड से नजरअंदाज किए जाने पर भड़के अश्विन

क्रुणाल पांड्या को मिली कप्तानी, भुवनेश्वर कुमार के रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान, 34 साल के गेंदबाज को मिली जगह

Latest Cricket News