आईपीएल में सीएसके बनाम केकेआर मैच के बाद अंक तालिका में भी बदलाव नजर आने लगा है। सीएसके ने भले ही अभी अपना दूसरा मैच जीता हो, लेकिन टीम ने छलांग मार दी है। वहीं बात अगर केकेआर की करें तो उसका हाल तो बहुत ही खराब है। टीम आखिरी पायदान पर है और उसके अभी तक अपनी पहली जीत नसीब नहीं हुई है। मुंबई इंडियंस को नुकसान हुआ है। आईपीएल के 22 मैचों के बाद अब अंक तालिका का हाल क्या है, इस पर नजर डालते हैं।
राजस्थान रॉयल्स का अंक तालिका में जलवा बरकरार
इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में अब तक राजस्थान रॉयल्स का जलवा देखने के लिए मिल रहा है। टीम ने अब तक पांच में से चार मैच जीतकर आठ अंक हासिल कर लिए हैं। केवल एक ही मैच टीम अब तक हारी है। टीम ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा बरकरार रखा है। पंजाब किंग्स की टीम चार मैचों में तीन जीत के साथ सात अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। आरसीबी की बात करें तो उसने चार में से तीन मैच जीतकर छह अंक हासिल किए हैं और टीम इस वक्त तीसरे नंबर पर काबिज है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पांच मैच खेल चुकी है, लेकिन उसके केवल दो ही मैचों में जीत मिली है। टीम चार अंक के साथ चौथे नंबर पर है।
अब तक पांच टीमों के पास बराबर चार चार अंक
अब तक की अंक तालिका और जीते हुए मैचों पर नजर डालें तो पता चलता है कि कुल मिलाकर पांच टीमें ऐसी हैं, जिनके पास चार अंक हैं। हालांकि नेट रन रेट के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बाजी मारी है, इसलिए वे टॉप 4 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। दिल्ली कैपिटल्स नंबर 5, गुजरात टाइटंस नंबर 6 और एलएसजी की टीम नंबर 7 पर है। सीएसके ने अपनी दूसरी जीत के साथ ही छलांग मारी है और अब टीम नंबर 8 पर पहुंच गई है।
मुंबई इंडियंस को नुकसान, टीम नौवें नंबर पर पहुंची
चेन्नई सुपरकिंग्स के आगे जाने से सीधा सीधा नुकसान मुंबई इंडियंस को हुआ है। उसने चार मैच खेलकर केवल एक ही जीता है। टीम अब नौवें नंबर पर पहुंच गई है। बात अगर केकेआर की करें तो इस टीम का हाल तो बहुत ही ज्यादा खराब है। टीम ने अब तक पांच मैच खेल लिए हैं, लेकिन टीम ने एक भी जीता नहीं है। उसके पास एक अंक हैं, जो मैच रद होने के कारण मिला था। टीम का नेट रन रेट भी काफी खराब है।
यह भी पढ़ें
CSK vs KKR: अंजिक्य रहाणे ने बताई हार की वजह, इस गेंदबाज की तारीफ में कह गए बड़ी बात
CSK vs KKR मैच में खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्यों उतरे? जानिए भावुक कर देने वाली वजह
Latest Cricket News