1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK vs KKR मैच में खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्यों उतरे? जानिए भावुक कर देने वाली वजह

CSK vs KKR मैच में खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्यों उतरे? जानिए भावुक कर देने वाली वजह

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 14, 2026 10:11 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 10:11 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर को श्रद्धांजलि दी।

CSK vs KKR- India TV Hindi
चेन्नई बनाम कोलकाता Image Source : PTI

CSK vs KKR: IPL 2026 के एक बड़े मुकाबले के दौरान जब चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी मैदान पर उतरे, तो सभी की नजर उनके हाथों पर बंधी काली पट्टी यानी ब्लैक आर्मबैंड पर गई। फैंस के मन में सवाल उठने लगा कि आखिर इसकी वजह क्या है। दरअसल, यह भावुक करने वाला कदम भारत के पूर्व क्रिकेटर सी. डी. गोपीनाथ को श्रद्धांजलि देने के लिए उठाया गया।

गोपीनाथ का हाल ही में 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिसके बाद पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने दर्शकों को इस बारे में जानकारी दी। बाद में KKR ने भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि टीम के खिलाड़ी दिवंगत गोपीनाथ को सम्मान देने के लिए काली पट्टी पहनकर मैदान पर उतरे हैं।

 

कौन थे सी.डी. गोपीनाथ?

सी.डी. गोपीनाथ भारतीय क्रिकेट के शुरुआती दौर के अहम खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने 1951 से 1960 के बीच भारत के लिए 8 टेस्ट मैच खेले और अपने करियर की शानदार शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 50* और 42 रन की पारियों से की थी। वह उस ऐतिहासिक टीम का भी हिस्सा थे, जिसने 1952 में चेन्नई में इंग्लैंड को हराकर भारत को पहली टेस्ट जीत दिलाई थी। घरेलू क्रिकेट में भी उनका योगदान बेहद अहम रहा। उन्होंने तमिलनाडु टीम की कप्तानी की और 1954-55 सीजन में टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में बड़ी भूमिका निभाई। अपने फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 60 मैचों में 4259 रन बनाए। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उनका जुड़ाव खेल से बना रहा। वह नेशनल सिलेक्टर भी रहे और 1979 के इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के मैनेजर की भूमिका निभाई।

BCC ने व्यक्त किया शोक

BCCI ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सी.डी. गोपीनाथ उस पीढ़ी से ताल्लुक रखते थे, जिसने भारतीय क्रिकेट के शुरुआती सालों को आकार देने में मदद की। भारत की पहली टेस्ट जीत का हिस्सा होना एक ऐसा सम्मान है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने अपने खेलने के दिनों के काफी बाद तक भी इस खेल में अपना योगदान जारी रखा, और भारतीय क्रिकेट के साथ उनका जुड़ाव सालों तक मजबूत बना रहा। BCCI उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है।

यह भी पढ़ें

IPL 2026: धोनी ने लगातार 5वां मैच मिस करते ही बना दिया नया इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा

पैट कमिंस की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, सबकुछ ठीक रहा तो इस दिन होगी भारत वापसी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल