A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Points Table: पंजाब किंग्स संकट में फंसी, सीएसके के लिए बन गया प्लेऑफ का मौका

IPL Points Table: पंजाब किंग्स संकट में फंसी, सीएसके के लिए बन गया प्लेऑफ का मौका

आईपीएल में अब प्लेऑफ का मामला फंस गया है। पंजाब किंग्स की टीम अपना लगातार पांचवां मैच हार गई है, इसके बाद टीम अब संकट में आ चुकी है। आज सीएसके के पास टॉप 4 में पहुंचने का मौका है।

IPL Points Table- India TV Hindi
Image Source : IPL IPL अंक तालिका

आईपीएल में इस वक्त जबरदस्त मुकाबले खेले जा रहे हैं। अब तक दो टीमें इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन इसके बाद की टीमें हिम्मत नहीं हार रही हैं। इससे पहले से आगे चल रही टीमों की मुश्किल बढ़ती हुई नजर आ रही है। अब पंजाब किंग्स को ही लीजिए। ये टीम अपना लगातार पांचवां मैच हार गई है, इससे टीम पर संकट मंडराने लगा है। इस बीच चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए एक बेहतरीन मौका बना है, अगर उसने इसका फायदा उठाया तो प्लेऑफ का रास्ता बन सकता है। 

पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से पीटा

पंजाब किंग्स की टीम अपना एक और मैच हार गई है। पहले टीम जीत के रथ पर सवार थी और हर मैच जीत रही थी, इसके बाद लगातार हारती चली जा रही है। लाख कोशिश के बाद भी उसे जीत नहीं मिल पा रही है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने आठ विकेट पर 200 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 205 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम ने छह​ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। 

पंजाब किंग्स पर टॉप 4 से बाहर होने का खतरा

इस हार से पंंजाब की टीम अभी भी चौथे नंबर पर ही बनी हुई है। वो तो टीम ने शुरुआत में इतने मैच जीत लिए थे, इसलिए टीम यहां खड़ी हुई है, नहीं तो हालत और पतली हो जाती। लेकिन अब टीम टॉप 4 से बाहर होने की कगार पर है। सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस वक्त 12 अंक लेकर नंबर 5 पर खड़ी है। पंजाब किंग्स के पास 13 अंक हैं। आज सीएसके की टीम अपना अगला मैच खेलेगी। अगर टीम ने ये मैच जीत लिया तो वो पंजाब किंग्स को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच जाएगी। एसआरएच के भी 14 अंक हैं, अगर सीएसके का नेट रन रेट अच्छा हुआ तो हो सकत है कि टीम तीसरे नंबर पर भी छलांग मार दे। हालांकि पंजाब को पछाड़ने के लिए चेन्नई को अपना मैच जीतना होगा। 

मुंबई इंडियंस के अलावा एलएसजी भी हो चुकी है टूर्नामेंट से बाहर

इस बीच अभी तक केवल दो ही टीमें इस टूर्नामेंट से बाहर हुई हैं। मुंबई इंडियंस ने भले ही पंजाब किंग्स को हरा दिया हो, लेकिन उसके बाद भी टीम नौवें नंबर पर ही है और उसके पास महज 8 अंक हैं। मुंबई के अलावा एलएसजी की टीम भी बाहर हो चुकी है। आज एलएसजी और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। एसएसजी की सेहत पर इससे कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन चेन्नई के लिए प्लेऑफ का मौका जरूर है। 

यह भी पढ़ें 

PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की 6 विकेट से जीत, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी

प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर किया ऐतिहासिक कारनामा, IPL के 19 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Latest Cricket News