1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की 6 विकेट से जीत, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी

PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की 6 विकेट से जीत, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 14, 2026 06:49 pm IST,  Updated : May 14, 2026 11:27 pm IST

PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है, जिसमें उनको इस मैच में जीत दिलाने में तिलक वर्मा ने बल्ले से अहम भूमिका अदा की।

तिलक वर्मा- India TV Hindi
तिलक वर्मा Image Source : AP

PBKS vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 58वां लीग मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला गया, जिसमें इस मैच को मुंबई इंडियंस की टीम 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी संभाल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही थी।

पंजाब किंग्स की तरफ से टॉप आर्डर में सिर्फ प्रभसिमरन सिंह का बल्ले से कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने 32 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली, इसके अलावा प्रियांश आर्या ने 22 जबकि कूपर कोनोली ने 21 रनों की पारी खेली। निचलेक्रम में बल्लेबाजी करने उतरे अजमतुल्लाह ओमारजई ने 17 गेंदों में 38 रनों की पारी खेलने के साथ पंजाब किंग्स को 200 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने चार जबकि दीपक चाहर ने 2 विकेट हासिल किए, इसके अलावा कॉर्बिन बॉश और राज बावा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और रेयान रिकल्टन की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 61 रनों की बेहतरीन साझेदारी की, जिसमें रिकल्टन 48 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मुंबई ने 88 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। यहां से तिलक वर्मा ने एक छोर से पारी को संभालने के साथ अंत तक बल्लेबाजी और टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे।

तिलक वर्मा के बल्ले से इस मैच में 33 गेंदों में 75 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं विल जैक्स ने अहम समय पर 10 गेंदों में नाबाद 25 रनों की पारी खेली। वहीं मुंबई इंडियंस ने 19.5 ओवर्स में 201 रनों का टारगेट हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में अजमतुल्लाह ओमारजई ने 2 जबकि मार्को यान्सन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स - प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस - रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट

पंजाब किंग्स - विजयकुमार वैशाक, हरप्रीत बराड़, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल