1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल जीतने वाली टीम को कितनी मिलती है प्राइज मनी, क्या इस बार बढ़ेगी धनराशि

आईपीएल जीतने वाली टीम को कितनी मिलती है प्राइज मनी, क्या इस बार बढ़ेगी धनराशि

आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम इस बार भी मालामाल हो जाएगी। इतना ही नहीं, जो टीमें केवल प्लेऑफ में पहुंची हैं, उन पर भी जबरदस्त धनवर्षा होगी। इसका ऐलान जल्द किया जा सकता है।

आईपीएल प्राइज मनी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ipl prize money

आईपीएल का ये सीजन अब अपने समापन की ओर है। कुछ ही मुकाबले अब बाकी हैं और उसके बाद इस साल का चैंपियन मिल जाएगा। खास बात ये है कि इस बार नया चैंपियन नहीं मिलेगा, क्योंकि जो चार टीमें इस बार प्लेऑफ में गई हैं, वे सभी एक एक बार चैंपियन बन चुकी हैं। इस बीच क्या आपको पता है कि जो टीम आईपीएल का खिताब अपने नाम करती है, उसे कितनी रकम दी जाती है। हालांकि अभी इस साल के प्राइज मनी को लेकर बीसीसीआई ने कोई ऐलान नहीं किया है। 

आईपीएल की प्राइज मनी 20 करोड़ रुपये

आमतौर पर आईपीएल के प्राइम मनी का ऐलान इस टूर्नामेंट के आखिरी दौर में किया जाता है। इस बार अब कुछ मैच बाकी हैं तो कभी भी बीसीसीआई की ओर से प्राइज मनी की घोषणा कर दी जाएगी। इससे पहले की बात की जाए तो साल 2026 में जब आरसीबी ने आईपीएल का तमगा हासिल किया था, तब उसे प्राइज मनी के तौर पर 20 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई थी। माना जा रहा है कि इस बार भी प्राइज मनी में कोई खास इजाफा नहीं होगा। जो रकम पहले थी, वही रखी जा सकती है। 

प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों पर भी होती है धनवर्षा

ये तो रही चैंपियन टीम की बात, लेकिन जो टीम फाइनल में हारती है, वो भी कम पैसे नहीं बनाती। रनरअप यानी उप विजेता तो भी पिछले साल 12.5 करोड़ रुपये दिए गए थे। तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 7 करोड़ और चौथे नंबर की टीम को 6.5 करोड़ रुपये दिए गए थे। यानी कुल मिलाकर देखें तो पिछले साल का प्राइज पूल करीब 47 करोड़ के आसपास का था, जो इस बार भी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इस प्राइज मनी के अलावा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले प्लेयर्स को भी बड़ी धनराशि दी जाती है। 

पहली बार केवल 4.8 करोड़ रुपये थी प्राइज मनी

आपको जानकारी के लिए बता दें कि जब पहली बार साल 2008 में आईपीएल का आगाज हुआ था, तब प्राइज मनी के तौर पर केवल 4.8 करोड़ रुपये दिए जाते थे। दो साल तक यही धनराशि रही, इसके बाद साल 2010 में इसे बढ़कर 10 करोड़ रुपये कर दिया गया था। साल 2015 में एक बार फिर इसमें बढ़ोत्तरी हुई। धीरे धीरे बढ़ते बढ़ते ये 20 करोड़ तक पहुंची है। अब देखना होगा कि इसी साल या फिर आने वाले साल में कब तक इसकी धनराशि बढ़ती है। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया जून में 6 इंटरनेशनल मैच खेलेगी, टेस्ट- टी20 और वनडे का लगेगा तड़का

श्रेयस अय्यर को लग सकता है डबल झटका, उम्मीदों पर कहीं ​फिर ना जाए पानी

Latest Cricket News