1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया जून में 6 इंटरनेशनल मैच खेलेगी, टेस्ट- टी20 और वनडे का लगेगा तड़का

टीम इंडिया जून में 6 इंटरनेशनल मैच खेलेगी, टेस्ट- टी20 और वनडे का लगेगा तड़का

 Published : May 25, 2026 03:04 pm IST,  Updated : May 25, 2026 03:05 pm IST

टीम इंडिया अगले महीने यानी जून में लगातार क्रिकेट मैच खेलेगी। इसमें तीनों फॉर्मेट शामिल हैं। इसका आगाज 6 जून से होगा, जब भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी।

team india- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : AP

टीम इंडिया जल्द ही फिर से मैदान में उतरेगी। जून में ही लगातार मैच खेले जाएंगे। जून में भारतीय टीम कुल मिलाकर 6 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। खास बात ये है कि इन दौरान एक महीने के भीतर टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। इसका मतलब ये है कि सभी एक्टिव खिलाड़ी मैदान में दिखाई देंगे। अगली सीरीज शुरू होने में अब ज्यादा वक्त बचा नहीं है। अफगानिस्तान के अलावा आयरलैंड से भी सीरीज अगले महीने ही होगी। 

भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से खेला जाएगा टेस्ट मुकाबला

भारतीय टीम जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगी। इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया गया है। 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में टेस्ट मैच होगा। हालांकि ध्यान रखने की बात ये है कि ये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। हालांकि फिर भी टीम की कोशिश होगी मैच को अपने नाम किया जाए, ताकि आत्मविश्वास आए। ये मैच अगर पूरे पांच दिन तक चला तो 10 जून तक खेला जाएगा। 

जून में ही भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाएंगे तीन वनडे मैच

इस एक टेस्ट के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 17 जून और सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला 20 जून को होना है। ये सीरीज इसलिए अहम है, क्योंकि इससे अगले साल होने वाले वनडे विश्व की तैयारी शुरू होने जा रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी सीरीज के लिए टीम में शामिल किए गए हैं। कोहली का खेलना तो करीब करीब तय है, लेकिन रोहित अगर पूरी तरह से फिट होंगे, तभी खेल पाएंगे। 

जून में ही टीम इंडिया जाएगी आयरलैंड, खेले जाएंगे दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबले

इस सीरीज के बाद भारतीय टीम आयरलैंड के दौरे पर जाएगी। जहां दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच 26 जून को होगा, इसके बाद दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड चली जाएगी। उसके मैच जुलाई में खेले जाएंगे। कुल मिलाकर ये माना जाना चाहिए कि अगला महीना क्रिकेट के रोमांच से भरा हुआ रहेगा। देखना होगा कि टीम इंडिया इन तीनों फॉर्मेट में कैसा प्रदर्शन करती है। चूंकि तीनों फॉर्मेट खेले जाएंगे, इसलिए आपको अपनी पसंद का मैच भी मिल जाएगा। कुछ प्लेयर्स की तो इस दौरान अग्निपरीक्षा भी होगी। 

यह भी पढ़ें  

श्रेयस अय्यर को लग सकता है डबल झटका, उम्मीदों पर कहीं ​फिर ना जाए पानी

भारतीय क्रिकेट टीम मुकाबले के लिए तैयार, दिन में कितने बजे से शुरू होंगे टी20 इंटरनेशनल मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल