ईरानी कप 2025 का मुकाबला विदर्भ और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इसके बाद टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 280 रन बना लिए हैं। विदर्भ के लिए अथर्व तायडे ने अच्छी बैटिंग का नमूना पेश किया है।
अथर्व तायडे ने लगाया दमदार अर्धशतक
विदर्भ की टीम के लिए अथर्व तायडे और यश राठौड़ ने दमदार बल्लेबाजी की है। इन दोनों की वजह से ही विदर्भ की टीम अच्छी स्थिति में पहुंच चुकी है। अथर्व तायडे टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे थे और 240 गेंदों में कुल 118 रन बनाए हैं, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल रहा है। वह क्रीज के एक छोर पर टिक गए और विरोधी गेंदबाज उनके आगे टिक नहीं सके। पहले दिन उन्हें अंशुल कंम्बोज और आकाश दीप जैसे बॉलर भी आउट नहीं कर सके, जो भारतीय टीम के लिए भी टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
यश राठौड़ ने की सधी हुई बल्लेबाजी
यश राठौड़ के बल्लेबाज से 91 रन निकले। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान अक्षय वाडकर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और पांच रन बनाकर आकाश दीप की गेंद पर आउट हो गए। ध्रुव शौरी (18 रन) और दानिश मालेवर (जीरो रन) भी बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। विदर्भ की टीम ने अभी तक 5 विकेट के नुकसान पर 280 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अथर्व तायडे और यश ठाकुर मौजूद हैं।
मानव सुथार ने हासिल किए तीन विकेट
रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम के लिए मानव सुथार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। उन्होंने 23 ओवर में 64 रन दिए। उनके अलावा आकाश दीप के खाते में दो विकेट गए। दूसरी तरफ अंशुल कम्बोज, गुरनूर बरार और सारांश जैन कोई विकेट नहीं सके। विरोधी बल्लेबाजी अथर्व तायडे उनके सामने किसी दीवार की तरह खड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
भारतीय महिला टीम भी नहीं मिलाएगी पाकिस्तान से हाथ, ना होगा फोटोशूट; BCCI ने कर दिया सब साफ
वर्ल्ड क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, World Cup मेजबान ICC सदस्य देश ने दिवालियापन के लिए किया आवेदन
Latest Cricket News