1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, World Cup मेजबान ICC सदस्य देश ने दिवालियापन के लिए किया आवेदन

वर्ल्ड क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, World Cup मेजबान ICC सदस्य देश ने दिवालियापन के लिए किया आवेदन

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 01, 2025 11:25 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 11:25 pm IST

वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी आईसीसी सदस्य देश ने खुद को दिवालियापन घोषित करने के लिए आवेदन किया है। ये कदम पिछले महीने आईसीसी की तरफ से सदस्यता को समाप्त किए जाने वाले यूएसए क्रिकेट ने उठाया है।

USA Cricket Team- India TV Hindi
अमेरिका क्रिकेट टीम Image Source : AP

आईसीसी ने पिछले महीने एक बड़ा कदम उठाते हुए यूएसए क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता को रद्द कर दिया था। अब एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें वर्ल्ड क्रिकेट में पहली बार किसी आईसीसी सदस्य देश ने खुद को दिवालियापन के लिए घोषित करने के लिए आवेदन किया है, जिसमें ये कदम यूएसए क्रिकेट ने उठाया है। आईसीसी ने यूएसए क्रिकेट में जारी अनियमितताओं को देखते हुए उनकी सदस्यता को खत्म करने का फैसला लिया था।

चैप्टर 11 के तहत किया दिवालियापन के लिए आवेदन

यूएसए क्रिकेट ने 1 अक्टूबर को खुद को दिवालियापन के लिए आवेदन चैप्टर 11 के जरिए किया है। यूएस क्रिकेट ने ये बड़ा कदम अमेरिकन क्रिकेट एंटरप्राइजेज के साथ अपने विवाद को लेकर होने वाली सुनवाई के शुरू होने से ठीक पहले उठाया। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार यूएसए क्रिकेट द्वारा दायर चैप्टर 11, विश्व स्तर पर आईसीसी सदस्य संस्था द्वारा दिवालियापन घोषित करने का पहला उदाहरण है। अमेरिकन क्रिकेट एंटरप्राइजेज द्वारा USAC के विरुद्ध लाए गए मामले में यूएसए क्रिकेट के वकील ने सुनवाई शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही कोर्ट को दिवालियापन की जानकारी देने के बाद इस मामले की सुनवाई को तुरंत रोक दिया गया।

यूएसए क्रिकेट के इस कदम से प्लेयर्स के भविष्य पर मंडराया खतरा

दिवालियापन के लिए आवेदन करने के बाद अब अमेरिकी क्रिकेट टीम से खेलने वाले खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है। क्रिकबज पर अमेरिकन क्रिकेट एंटरप्राइजेज के एक प्रतिनिधि ने दिए अपने बयान में कहा कि यूएसए क्रिकेट शुरुआती सुनवाई के बाद इस मामले के नतीजे का पहले से आभास था और उन्होंने अपने प्लेयर्स के हितों की बिल्कुल भी परवाह नहीं की। बता दें कि अमेरिकी क्रिकेट टीम को साल 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है जिसमें यूएसए क्रिकेट के दिवालियापन के लिए आवेदन करने के बाद अब वह हिस्सा ले पाएंगे या नहीं इसको लेकर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। साल 2024 में जब टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था तो उसमें यूएसए क्रिकेट ने वेस्टइंडीज के साथ मिलकर संयुक्त रूप से मेजबानी की थी।

ये भी पढ़ें

 

वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रचा इतिहास, शतक लगाते ही बन गई ऐसा करने वाली पहली प्लेयर

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया आईसीसी रैंकिंग में टॉप, इस भारतीय खिलाड़ी को हुआ नुकसान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल