Ireland Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें खेलते हुए नजर आएंगी और इन्हें पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है। अब आगामी टूर्नामेंट के लिए आयरलैंड के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। कप्तानी की जिम्मेदारी 35 साल के पॉल स्टर्लिंग को सौंपी गई है। जबकि लोरकन टकर को उपकप्तान बनाया है।
पिछले एडिशन में खेलने वाले 12 प्लेयर्स को भी मिला मौका
आयरलैंड की टीम में जिन 15 प्लेयर्स को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मौका मिला है। उनमें से 12 पिछले एडिशन में भी खेले थे। टीम में टिम टेक्टर, बेन कैलिट्ज और मैथ्यू हम्फ्रीज जैसे नए प्लेयर्स को भी मौका मिला है। इन प्लेयर्स ने पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में दमदार खेल दिखाया है। टिम ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं और टीम के लिए उपयोगी योगदान दे सकते हैं।
आयरलैंड क्रिकेट टीम के सेलेक्टर ने कही ये बात
आयरलैंड नेशनल टीम के सेलेक्टर एंड्रयू व्हाइट ने कहा कि 2022 में हमारा एक यादगार टूर्नामेंट रहा था। हम शायद 2024 में अपना बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। तब से हम इसे सुधारने का इंतजार कर रहे हैं। इसमें शक नहीं कि हम एक कॉम्पिटिटिव ग्रुप में शामिल हैं। लेकिन हमने पिछले कुछ सालों से काफी मैच खेले हैं। इसी वजह से हम अच्छा प्लान और तैयारी करने की स्थिति में हैं। जब टाइम आएगा, तो हम बिना किसी डर के इन मैचों को खेलने के लिए उतरेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2009 के लिए ग्रुप-बी में शामिल है टीम
आयरलैंड की टीम साल 2009 से ही टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं, लेकिन टीम खिताब जीतना तो दूर, अभी तक सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 2009 और 2022 में रहा था, जब वे दूसरे राउंड में पहुंचे थे। इस बार आयरलैंड की टीम को ग्रुप-बी में जगह मिली है। इस ग्रुप में उसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ओमान की टीमें शामिल हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आयरलैंड की टीम:
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।
यह भी पढ़ें:
ODI सीरीज से पहले ही इन 2 भारतीय खिलाड़ी का मुरीद हुआ कीवी प्लेयर, तारीफ में कही ऐसी बात
IND vs NZ: नहीं खर्च होगा एक भी पैसा! पहले ODI की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए डाउनलोड करें ये ऐप
Latest Cricket News