A
Hindi News खेल क्रिकेट वर्ल्ड कप से डेढ़ महीने पहले ही टीम का हो गया ऐलान, 19 साल के गेंदबाज को बनाया गया कप्तान

वर्ल्ड कप से डेढ़ महीने पहले ही टीम का हो गया ऐलान, 19 साल के गेंदबाज को बनाया गया कप्तान

ICC मेन्स U19 वर्ल्ड कप के लिए पहली टीम का ऐलान हो गया है। टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम में 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

Ireland- India TV Hindi Image Source : AP आयरलैंड

ICC Men's U19 World Cup 2026: अगले साल 2 बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होना है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। साल 2026 में T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले ICC मेन्स U19 वर्ल्ड कप का आयोजित होगा। 15 जनवरी से 6 फरवरी तक यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। ऐसे में टूर्नामेंट के लिए पहली टीम का ऐलान हो गया है। 

आयरलैंड ने ICC मेन्स U19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है, जिसकी कमान 19 साल के गेंदबाज ओलिवर रिले को सौंपी गई है। रूबेन विल्सन को उपकप्तान बनाया गया है। 19 साल के रूबेन विल्सन तीसरी बार U19 वर्ल्ड कप में शिरकत करते नजर आएंगे। 

कोच ने जमकर की टीम की तारीफ

आयरलैंड ने 2024 में पिछले एडिशन में आठवें स्थान पर रहने के बाद वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया था। हेड कोच पीटर जॉनसन ने कहा कि पिछले वर्ल्ड कप के प्रदर्शन ने टीम को काफी ज्यादा कॉन्फिडेंस और मोटिवेशन दिया है। उन्होंने कहा कि जब हम अंडर 19 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं, तो हम काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं। जॉनसन ने कहा कि 2022 में 10वां और 2024 में आठवां स्थान आयरलैंड का टूर्नामेंट में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है, जो टीम को विश्वास और मोटिवेशन देता है। ये दिखाता है कि हम दुनिया की सबसे अच्छी टीमों के साथ मुकाबला कर सकते हैं। 

सीनियर खिलाड़ी दे रहे टिप्स

आयरलैंड की अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों को जॉर्ज डॉकरेल और स्टुअर्ट थॉम्पसन जैसे सीनियर इंटरनेशनल खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को मिला है। जॉनसन ने आगे कहा कि स्टुअर्ट थॉम्पसन ने पूरी टीम में बड़े सुधार किए हैं। जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी और लोर्कन टकर जैसे सीनियर इंटरनेशनल खिलाड़ियों का इस ग्रुप में मेंटर के तौर पर शामिल होना भी बहुत अच्छा रहा है।

आयरलैंड ग्रुप-सी में शामिल

आयरलैंड को ऑस्ट्रेलिया, जापान और श्रीलंका के साथ ग्रुप-सी में रखा गया है। आयरलैंड अपने अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। इसके बाद श्रीलंका और जापान से भिड़ेगा। टूर्नामेंट से पहले टीम साउथ अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में आठ दिन का हाई-परफॉर्मेंस कैंप करेगी, जिसमें नामीबिया के लिए रवाना होने से पहले दो वार्म-अप मैच होंगे।

गौरतलब है कि जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर U19 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी करेंगे, जिसमें 16 टीमें शिरकत करेंगी। नामीबिया के विंडहोक में जबकि जिम्बाब्वे के बुलावायो और हरारे में मैच खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे में सेमीफाइनल और फाइनल समेत कुल 25 मैच होंगे। वहीं, नामीबिया में 16 मैचों का आयोजन होगा।

U19 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड की टीम: ओली रिले (कप्तान), रूबेन विल्सन (उपकप्तान), एलेक्स आर्मस्ट्रांग, कैलम आर्मस्ट्रांग, मार्को बेट्स, सेबेस्टियन डिज्कस्ट्रा, थॉमस फोर्ड, सैमुअल हैस्लेट, एडम लेकी, फेबिन मनोज, ल्यूक मरे, रॉबर्ट ओ'ब्रायन, फ्रेडी ओगिल्बी, जेम्स वेस्ट, ब्रूस व्हेली।

नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: पीटर ले रॉक्स, विलियम शील्ड्स।

यह भी पढ़ें:

NZ vs WI: केन विलियमसन ने टेस्ट में कमबैक करते ही किया कमाल, दिग्गज हाशिम अमला को पछाड़ दिया

वापसी के लिए तैयार है टीम इंडिया का ये धाकड़ खिलाड़ी, टेस्ट किया पास

Latest Cricket News