भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच हैमिलटन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग XI में बदलाव किए हैं। न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI एक और भारतीय टीम की प्लेइंग XI में दो चेंज हुए हैं। हालांकि आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में भी मौका नहीं मिला है। भारत ने दोनों बदलाव गेंदबाजी डिपार्टमेंट में किए हैं।
भुवनेश्वर और वरुण चक्रवर्ती को मिला मौका
भारतीय टीम ने आखिरी मैच में भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया है। वरुण लंबे समय के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में वापसी करने में कामयाब रहे हैं। उन्हें अक्षर पटेल की जगह खेलने का मौका मिला है। उन्होंने आखिरी मैच अफगानिस्तान के खिलाफ सितंबर में खेला था। वहीं भुवनेश्वर कुमार को मयंक यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है। भुवी को इस सीरीज के पहले तीन मैच में मौका मिला था लेकिन वहां वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। ऐसे में आज भुवी गेंदबाजी में छाप छोड़ना चाहेंगे।
टॉस के वक्त अय्यर ने क्या कहा?
अय्यर ने टॉस के वक्त कहा कि फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करना एक शानदार मौका है। वे भी पहले बैटिंग करना ही चाहते थे, क्योंकि पिछले चारों मैचों में उन्होंने चेज किया था। इसलिए वे यह देखना चाहते थे कि पहली पारी में पिच कैसा बर्ताव करती है। ऑकलैंड में हार के बारे में उन्होंने कहा कि वहां मैदान का आकार अलग था और गेंदबाजों की रणनीति कुछ बल्लेबाजों के खिलाफ अलग थी, लेकिन फिलिप्स की पारी वाकई शानदार थी।
श्रेयस अय्यर ने आगे के प्लान पर कहा कि टीम अपनी नेचुरल गेम खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी और प्लान के मुताबिक गेंदबाजी करेगी। टीम में दो बदलाव हुए हैं, जिसमें वरुण चक्रवर्ती और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। अय्यर ने बताया कि वरुण अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे और मैच से पहले टीम हडल में उन्होंने एक बहुत ही शानदार स्पीच दिया, जिससे सभी खिलाड़ी काफी जोश में हैं।
पांचवें टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन
भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
यह भी पढ़ें
टीम इंडिया को तीन हार के बाद मिली पहली जीत, बांग्लादेश को दी मात, शशांक सिंह ने 15 गेंदों में ठोके 50 रन
अभिषेक शर्मा संभाल सकते हैं टीम इंडिया की कमान, लेकिन युवराज सिंह ने रख दी यह बड़ी शर्त!
Latest Cricket News