1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs LSG: क्या विराट कोहली खेल रहे है लखनऊ के खिलाफ मैच, आरसीबी ने अपनी टीम में किया है 1 बदलाव

RCB vs LSG: क्या विराट कोहली खेल रहे है लखनऊ के खिलाफ मैच, आरसीबी ने अपनी टीम में किया है 1 बदलाव

IPL 2026 का 23वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में RCB की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : AP विराट कोहली

Is Virat Kohli Playing: आईपीएल 2026 का 23वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच से पहले फैंस के मन में एक बड़ा सवाल ये है कि क्या विराट कोहली इस मैच में खेल रहे हैं। तो आपको बता दें कि विराट कोहली इस मैच के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर RCB की टीम में शामिल हैं। चूंकि बेंगलुरु की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करेगी ऐसे में वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए थे विराट

विराट कोहली को लेकर बात करें तो वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उस मैच में वह टखने की चोट की वजह से दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए नहीं आए थे। उस मैच में वह बल्लेबाजी के लिए आए थे और 38 बॉल पर 50 रन की पारी खेली थी। लेकिन दूसरी पारी में वह फील्डिंग नहीं आए उनकी जगह जैकब बेथेल सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर आए थे। ऐसे में फैंस उनके फिटनेस को लेकर काफी चिंतित थे, लेकिन अच्छी बात ये है कि वह फिट होकर LSG के खिलाफ मैच के लिए टीम का हिस्सा हैं।

टॉस के वक्त रजत पाटीदार ने क्या कहा?

LSG के खिलाफ मैच के टॉस के दौरान रजत पाटीदार ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच काफी अच्छी लग रही है। इसलिए, हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे और पहली पारी में पिच से हल्की मदद मिलने की उम्मीद है, हम उसका फायदा उठाना चाहेंगे। पिछले मैच में काफी घास थी। लेकिन मुझे लगता है कि इस विकेट पर घास नहीं है। इसलिए, यह एक अच्छी पिच होगी। मुझे लगता है कि हर कोई टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हर मैच में अलग-अलग मौकों पर आकर प्लेयर्स ने टीम के लिए प्रदर्शन किया है जो काफी अच्छी बात है। टीम में बदलाव को लेकर पाटीदार ने कहा कि टीम में एक बदलाव हुआ है जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड टीम में आए हैं।

RCB vs LSG मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डर

इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, मयंक यादव

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव

यह भी पढ़ें:

IPL 2026: पर्पल कैप की जंग हुई रोमांचक, टॉप पर 2 गेंदबाजों का कब्जा

IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के खेमे से आई बड़ी खबर, रोहित शर्मा पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर?

 

Latest Cricket News