1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के खेमे से आई बड़ी खबर, रोहित शर्मा पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर?

IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के खेमे से आई बड़ी खबर, रोहित शर्मा पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर?

 Written By: Vanson Soral
 Published : Apr 15, 2026 06:42 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 06:51 pm IST

IPL 2026 के बीच रोहित शर्मा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मुंबई इंडियंस अपना अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में रोहित शर्मा के खेलना मुश्किल लग रहा है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AFP

Rohit Sharma: IPL 2026 के रोमांच के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा के अगले मुकाबले से बाहर होने की खबर है। ऐसा माना जा रहा है कि रोहित शर्मा 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। रोहित शर्मा मुंबई की टीम का अहम हिस्सा हैं। उनके बाहर होने से मुंबई के अभियान को तगड़ा झटका लग सकता है।

चोट ने बढ़ाई मुंबई इंडियंस की टेंशन

क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। रन चेज के दौरान दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए वह छठे ओवर में रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि, उनकी चोट की गंभीरता को लेकर पुख्ता जानकारी मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट द्वारा 15 अप्रैल की शाम होने वाली प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी।

MI की प्लानिंग पर पड़ा असर

रोहित के बाहर होने की खबर मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि टीम पहले ही चार मैचों में तीन हार झेल चुकी है। RCB के खिलाफ मुकाबले में मिली हार के साथ ही मुंबई की स्थिति पॉइंट्स टेबल में भी कमजोर नजर आ रही है। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरती है। पंजाब किंग्स के खिलाफ यह मुकाबला मुंबई के लिए बेहद अहम होगा, और ऐसे में उनके सबसे अनुभवी बल्लेबाज का बाहर होना टीम की मुश्किलें बढ़ा सकता है। 

बता दें, रोहित शर्मा इस सीजन 4 मैचों में 137 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उनका औसत 45.67 से ज्यादा का और स्ट्राइक रेट 165 से ज्यादा का रहा है। KKR के खिलाफ मुंबई इंडियंस के पहले मैच में उन्होंने शानदार 78 रनों की पारी खेली थी।

गौरतलब है कि IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का अभियान अब तक निराशाजनक रहा है। MI ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में 2 पॉइंट के साथ 9वें पायदान पर है। मुंबई से नीचे कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है, जिसका सिर्फ 1 पॉइंट है। मुंबई इंडियंस अब गुरुवार को पंजाब किंग्स और फिर 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस का सामना करेगी।

यह भी पढ़ें:

IPL 2026: पर्पल कैप की जंग हुई रोमांचक, टॉप पर 2 गेंदबाजों का कब्जा

विराट कोहली का मोहम्मद शमी के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड? RCB vs LSG मैच में इन 3 प्लेयर बैटल पर रहेंगी नजरें

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल