RCB vs LSG 3 Players Battle: 15 अप्रैल 2026 को आईपीएल के जारी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच के दौरान सभी की नजरें बेंगलुरु और लखनऊ के कुछ हाई प्रोफाइल प्लेयर्स पर रहने वाली है। इस आईपीएल के लिए दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक धाकड़ प्लेयर्स की फौज है। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हम आपको बताएंगे कि इस मैच के दौरान किन 3 प्लेयर्स बैटल पर फैंस की नजरें रहने वाली हैं। इसमें से सबसे बड़ा बैटल विराट कोहली और मोहम्मद शमी के बीच देखने को मिल सकता है।
विराट कोहली बनाम मोहम्मद शमी
LSG के खिलाफ मैच में विराट कोहली खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी भी संशय बना हुआ है, वह इस वक्त टखने की चोट से जूझ रहे हैं। लेकिन अगर वह खेलते हैं, तो नई गेंद के साथ मोहम्मद शमी का प्रदर्शन काफी अहम हो जाएगा। मोहम्मद शमी ने 12 पारियों में विराट को पांच बार आउट किया है, लेकिन इस दौरान विराट ने 77 गेंदों में 107 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.96 का रहा है। हैरान करने वाली बात ये कि IPL में कोहली ने शमी के खिलाफ अभी तक एक भी छक्का नहीं लगाया है, और अगर वह खेलते हैं, तो वह इस मैच में शमी के खिलाफ जरूर छक्का लगाना चाहेंगे।
मिचेल मार्श बनाम भुवनेश्वर कुमार
इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। ऐसे में LSG के ओपनर्स इस मैच में पॉवरप्ले में रन बनाने की कोशिश करेंगे, जिससे की टीम को एक अच्छी शुरुआत मिल सके। LSG के मिचेल मार्श अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस मैच में उन्हें अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का सामना करना होगा। आईपीएल में मिचेल मार्श ने अब तक चार पारियों में भुवी का सामना किया है इस दौरान वह एक बार आउट हुए हैं। मार्श ने भुवनेश्वर की गेंदबाजी पर 15 गेंदों में सिर्फ 20 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम सिर्फ दो छक्के हैं। आज के मैच में इन दोनों प्लेयर्स के बीच रक रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है।
ऋषभ पंत बनाम क्रुणाल पांड्या
आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक ऋषभ पंत नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। इस मैच में भी वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो वहां उनका सामना क्रुणाल पांड्या से हो सकता है। क्रुणाल इस सीजन अभी तक अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं। लेकिन क्रुणाल के खिलाफ अभी तक पंत का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। पंत ने इस गेंदबाज के खिलाफ अब तक 46 गेंदों में 174 के स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए हैं, जिसमें नौ चौके और चार छक्के शामिल हैं। इस दौरान क्रुणाल ने भी 12 पारियों में पंत को तीन बार आउट किया है।
IPL 2026: पर्पल कैप की जंग हुई रोमांचक, टॉप पर 2 गेंदबाजों का कब्जा