1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान किशन इतिहास रचने की दहलीज पर, इस साल तोड़ सकते हैं बहुत बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

ईशान किशन इतिहास रचने की दहलीज पर, इस साल तोड़ सकते हैं बहुत बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज में ईशान किशन की नजर बड़े रिकॉर्ड पर होगी। ईशान 2026 में 29 T20 इंटरनेशनल मैचों में 1005 रन बना चुके हैं।

Ishan Kishan- India TV Hindi
Image Source : AFP ईशान किशन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर से पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम की नजर जहां जीत के साथ अभियान शुरू करने पर होगी, वहीं बल्लेबाज ईशान किशन के पास व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने का शानदार मौका है। ईशान इस समय जिस फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए वह इस साल T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

ईशान किशन 2026 में अब तक 29 T20 इंटरनेशनल मैचों में 1005 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और सात अर्धशतक निकले हैं। इसी के साथ वह एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए 1000 या उससे ज्यादा T20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उनसे आगे फिलहाल सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्या ने 2022 में 31 T20 इंटरनेशनल मैचों में 1164 रन बनाए थे। उनके बल्ले से उस साल दो शतक और 9 अर्धशतक निकले थे। ईशान को अब सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 160 और रन बनाने होंगे।

ईशान के पास बेहतरीन चांस

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मुकाबलों की सीरीज ईशान के लिए इस रिकॉर्ड को हासिल करने का बड़ा मौका है। अगर वह सीरीज में 160 रन बना लेते हैं तो 2026 में भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में फिलहाल सूर्यकुमार यादव 1164 रन के साथ शीर्ष पर हैं। ईशान किशन 1005 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • सूर्यकुमार यादव - 1164 (2022)
  • ईशान किशन - 1005 (2026)
  • अभिषेक शर्मा - 859 (2025)

वर्ल्ड रिकॉर्ड पर भी नजर

ईशान की नजर सिर्फ भारतीय रिकॉर्ड पर नहीं है, बल्कि वह वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के भी काफी करीब हैं। ईशान T20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले वह भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। अगर ईशान 484 रन और बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के बल्लेबाज करणबीर सिंह के नाम है। उन्होंने 2025 में 32 मैचों की 32 पारियों में 1488 रन बनाए थे।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल रन

  • करणबीर सिंह - 1488 रन (2025)
  • मोहम्मद रिजवान - 1326 रन (2021)
  • फियाज अहमद - 1251 रन (2025)
  • सूर्यकुमार यादव - 1164 रन (2022)

यह भी पढ़ें:

17 साल की बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 20 गेंदों में जड़ दिया रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक, WI ने सीरीज पर किया कब्जा

मिलिंद कुमार के धमाकेदार शतक से USA ने रचा इतिहास, पहली बार ODI में चेज किया 300+ रन का लक्ष्य

Latest Cricket News