1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान किशन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, T20I में यह कारनामा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी

ईशान किशन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, T20I में यह कारनामा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 03, 2026 02:41 pm IST,  Updated : Oct 03, 2026 02:41 pm IST

ईशान किशन भले ही पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके लेकिन 20 रनों की अपनी पारी के दम पर एक ऐसी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब हो गए जो पहले सिर्फ टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव ने हासिल की थी।

Ishan Kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : AP

ईशान किशन मौजूदा समय में आईसीसी नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं और इसका बड़ा कारण उनका साल 2026 में बल्ले से शानदार फॉर्म रहा है। एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में ईशान किशन के बल्ले से 20 रनों की पारी देखने को मिली लेकिन इसके दम पर वह एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब हो गए। ईशान किशन अब टी20 इंटरनेशनल में एक साल में हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ 7वें खिलाड़ी और दूसरे भारतीय हैं। ईशान किशन इसी के साथ स्पेशल लिस्ट का भी हिस्सा बन गए हैं। ईशान से पहले टी20 इंटरनेशनल में एक साल में भारत के लिए हजार या उससे अधिक रन पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बनाए थे।

ईशान किशन का इस साल बल्ले से दिखा जबरदस्त प्रदर्शन

टीम इंडिया में लंबे समय के बाद वापसी करने के साथ ईशान किशन ने साल 2026 में बल्ले से टी20 इंटरनेशनल में काफी जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है। ईशान किशन ने इस साल अब तक 29 T20I में खेलते हुए 29 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 37.22 के शानदार औसत के साथ कुल 1005 रन बनाए हैं। ईशान किशन के बल्ले से इस दौरान एक शतकीय और 7 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। ईशान किशन इसी के साथ एक साल में टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव के बाद सिर्फ दूसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो हजार या उससे अधिक रन बनाने में कामयाब हुए हैं। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 1164 रन बनाए थे।

टी20 इंटरनेशनल में एक साल में हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • करनबीर सिंह (ऑस्ट्रिया) - 1472 रन (साल 2025)
  • मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) - 1326 रन (साल 2021)
  • फैज अहमद (बहरीन) - 1251 रन (साल 2025)
  • सूर्यकुमार यादव (भारत) - 1164 रन (साल 2022)
  • प्रशांत कुरुप (बहरी) - 1037 रन (साल 2025)
  • बिलाल जाल्मी (ऑस्ट्रिया) - 1008 रन (साल 2025)
  • ईशान किशन - 1005* रन (साल 2026)

अब ईशान के पास सूर्या के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका

अभी टीम इंडिया को साल 2026 में कुछ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं और ऐसे में ईशान किशन के पास सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने का भी शानदार मौका रहने वाला है, इसके लिए ईशान को 159 रन और बनाने होंगे जिसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में एक साल में भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

ये भी पढ़ें

भारत और पाकिस्तान ने मिलकर रच दिया इतिहास, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ कारनामा

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटककर जीता गोल्ड मेडल, एशियन गेम्स क्रिकेट में मिला सोना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।