1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान किशन हुए बाहर; भारतीय टीम तो बहुत दूर की कौड़ी; इंडिया-ए की Playing 11 में ही नहीं मिली जगह

ईशान किशन हुए बाहर; भारतीय टीम तो बहुत दूर की कौड़ी; इंडिया-ए की Playing 11 में ही नहीं मिली जगह

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया-ए की टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

ईशान किशन- India TV Hindi
Image Source : GETTY ईशान किशन

ईशान किशन भारतीय टेस्ट टीम से पिछले दो साल से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड दौरे के लिए भी भारतीय टेस्ट टीम में नहीं चुना गया। इससे उनके टेस्ट करियर पर बड़े सवाल खड़े हुए। फिर इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली इंडिया-ए की टीम में उन्हें मौका मिल गया। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि इंडिया-ए के लिए वह खेलते हुए दिखाई देंगे। लेकिन अब इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह

पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर के तौर पर स्क्वाड में जगह दी गई है, जबकि ईशान किशन को नजरअंदाज कर दिया गया है। प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, सरफराज खान और शार्दुल ठाकुर जैसे प्लेयर्स शामिल हैं।

तीनों फॉर्मेट से हैं बाहर

ईशान किशन ने भारतीय टीम के लिए साल 2023 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एक टेस्ट मैच और खेला, लेकिन फिर खराब फॉर्म की वजह से ही वह टीम से बाहर हो गए। उन्होंने टीम इंडिया के लिए दो टेस्ट मैच में 78 रन बनाए हैं। टेस्ट के अलावा वह वनडे और टी20 टीम से भी बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 27 वनडे मैच में 933 रन और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 796 रन बनाए हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन हैं कप्तान

इंग्लैंड दौरे के लिए गई इंडिया-ए की कमान अभिमन्यु ईश्वरन को मिली है। टीम में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को मौका मिला है। ईश्वरन को भारतीय सीनियर टीम में भी मौका मिला है।

इंडिया-ए की प्लेइंग इलेवन:

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, हर्षित राणा, मुकेश कुमार।

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड पहुंचते ही इस खिलाड़ी ने दिया धोखा, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

इस खिलाड़ी ने अभी तक RCB के लिए खेला हर फाइनल, अब IPL 2025 Final में खेलना बिल्कुल पक्का

Latest Cricket News